कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा दोबारा वापसी के बाद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को निराश होना पड़ा है। टाइपकास्ट में कपिल के नजर आने की वजह से शो को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं अब ये दो नंबर खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया, हालांकि कपिल टीवी के अलावा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं।
कपिल शर्मा को देख अब तो पहचानना भी हुआ मुश्किल, Video शेयर कर बताया क्यों हो गई ऐसी हालत
कपिल शर्मा ने सिंगर मीका सिंह के साथ एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जो तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में कपिल शर्मा और मीका सिंह के दांत टूट गए हैं। दरअसल, ये वीडियो एक ऐप के जरिए तैयार किया गया है। कपिल कहते हैं कि 'हम बूढ़े हो गए हैं और एक दिन हम सबका यही हाल होना है।'
Hahahahaha.. Can’t get enough of this @mikasingh 🤣🤣😂😂
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल खुद भी बोलते-बोलते हंस पड़ते हैं। फैंस उनके इस नए वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कपिल ने एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें केवल मीका नजर आ रहे हैं। मीका कहते हैं कि 'मुझे आपने पहचाना?'
@mikasingh ka chota bhai papeeta Singh 🤣🤣😂😅😂🙈
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल शर्मा ने हाल ही में 2 फरवरी को दिल्ली में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया। कपिल ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। अब शादी के करीब 2 महीने बाद ये रिसेप्शन पार्टी हुई। इस पार्टी में खेल और बॉलीवुड जगत के फेमस सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।
क्रिकेटर सुरेश रैना, युवराज सिंह, सिंगर मीका सिंह और सोहेल खान जैसे बड़े सितारे नजर आए । मीका सिंह, दलेर मेहंदी और हर्षदीप कौर ने गाना गाकर कपिल के रिसेप्शन की शाम को और भी शानदार बना दिया ।