फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते भी कपिल शर्मा के शो की TRP रेटिंग में भारी गिरावट, पहले नंबर पर रियलिटी शो ने बाजी मारी

Fri, 01 Feb 2019 09:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma show trp rating number 5 in barc report
kapil sharma - फोटो : file photo

टीवी रियलिटी शो और सीरियल के बीच नंबर एक के लिए होड़ लगी रहती है। कोई इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहता है तो कोई लिस्ट से ही बाहर। इस हफ्ते कई शो को टीआरपी लिस्ट से भारी झटका लगा है। टीआरपी की लिस्ट बताने वाला बार्क रिपोर्ट जारी हो गया है। जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

kapil sharma show trp rating number 5 in barc report
Khatron Ke Khiladi 9 - फोटो : twitter

रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 दर्शकों को खूब रास आ रहा है। बीते हफ्ते की तरह एक बार फिर ये शो पहले नंबर है। वहीं दूसरे नंबर पर बालाजी टेलीफिल्म्स का सीरियल नागिन 3 काबिज है। लंबे समय तक टॉप पोजिशन से खिसकने के बाद नागिन 3 पहले नंबर पर आने के लिए जद्दोजहद कर रहा है।

kapil sharma show trp rating number 5 in barc report
kapil sharma - फोटो : file photo

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने जब से टीवी पर वापसी की है सभी की नजरें टीआरपी रेटिंग पर थीं। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को निराश होना पड़ा है। क्रिटिक्स के साथ ही दर्शक ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया।टाइपकास्ट में कपिल के नजर आने की वजह से शो को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं ये दो नंबर खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma show trp rating number 5 in barc report
Ye Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे नंबर पर है जबकि रियलिटी शो सुपर डांसर 3 चौथे नंबर है। सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो इस वक्त नायरा और कीर्ति दोनों ही अस्पताल में भर्ती है। सीरियल में इस वक्त काफी इमोशनल ड्रामा दिखाया जा रहा है जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। 

विज्ञापन
kapil sharma show trp rating number 5 in barc report
kumkum bhagya - फोटो : file photo

टीवी के टॉप 10 शोज
1. खतरों के खिलाड़ी 9
2. नागिन 3
3. ये रिश्ता क्या कहलाता है
4. सुपर डांसर 3
5. द कपिल शर्मा शो
6. कुंडली भाग्य
7. राधा कृष्ण
8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 
9. तुझसे है राब्ता
10. कुमकुम भाग्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed