फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शो को बीच में ही छोड़ चल बसे थे ये 6 टीवी कलाकार, इन 2 की हुई थी एक साथ मौत

Fri, 01 Feb 2019 07:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 01 Feb 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
6 tv stars who passed away during the show
actor - फोटो : amar ujala

टीवी सीरियल्स और उनके कलाकार घर-घर में मशहूर होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे सीरियल होते हैं जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को टीवी के कुछ कलाकारों से सीरियल में उनके किरदार से बेहद लगाव हो जाता है और वह उसे अपना काम निपटाकर सीरियल देखने बैठ जाते हैं। कुल मिलाकर छोटे परदे के चेहरे की भी लोकप्रियता किसी फिल्मी स्टार्स से कम नहीं रह जाती है। ऐसे में इस अटैचमेंट का असर यह होता है कि दर्शकों का चहेता कलाकार उनकी जिंदगी में एक पसंदीदा इंसान बन जाता है, लेकिन तब बड़ा दुख होता है जब कुछ स्टार्स शो को या तो बीच में ही छोड़ देते हैं या फिर जब वे दुनिया से ही चले जाते हैं।आइए जानते हैं  ऐसे इन 6 कलाकारों के बारे में जो शो को बीच में ही छोड़ चल बसे....

6 tv stars who passed away during the show
Reema Lagoo

रीमा लागू फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रहा है। उन्हें 90 के दशक में फिल्मों में मां के किरदार में बहुत लोकप्रियता मिली थी। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। वहीं, टीवी सीरियल 'श्रीमान-श्रीमती' उनके करियर का सबसे हिट शो रहा। रीमा ने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया। आखिरी बार वह टीवी सीरियल 'नामकरण' में बड़ी भूमिका अदा कर रही थीं। लेकिन शो के बीच में उनकी दिल का दौरा पड़ने से साल 2017 में मौत हो गई। 

6 tv stars who passed away during the show
Kavi Kumar Azad

टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार करने वाले टीवी अभिनेता कवि कुमार आजाद आज हमारे बीच नहीं हैं। बीते वर्ष 2018 की 9 जुलाई को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक हुए उनके निधन से उनके फैन्स और शो की पूरी टीम को बड़ा धक्का पहुंचा था। शो में उनका बड़ा अहम किरदार था और लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद थी। कवि कुमार आजाद बिहार के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
6 tv stars who passed away during the show
tv serial

शो 'महाकाली' के अभिनेता गगन कंग और अरिजीत लवानिया की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। टीवी शो 'महाकाली' में देवराज इंद्र की भूमिका में गगन और नंदी की भूमिका में अरिजीत लवानिया नजर आ रहे थे। ये दोनों कलाकार उमरगांव से शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस लौट रहे थे। उस दौरान ये दोनों दो दिनों से लगातार शूटिंग कर रहे थे और अगली सुबह ही पैकअप करके वापस आ रहे थे। बता दें कि गगन कार ड्राइव कर रहे थे और ये हादसा कार के एक कंटेनेर से भिड़ने की वजह से हुआ।

विज्ञापन
6 tv stars who passed away during the show
tv serial

टीवी सीरियल 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' (2011-2013) में सिमरन के रोल में नजर आने वाली रुबीना शेरगिल की मौत अस्थमा अटैक से हुई थी। बता दें कि सीरियल की पार्टी के दौरान ही रुबीना को ये अटैक आया था जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वह 30 साल की कम उम्र में ही दुनिया छोड़ गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed