भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आगामी 2 अप्रैल को अपना 38वां जन्मजदिन मनाएंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में प्री-बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की। ऐसे में शो में आए कई दर्शकों ने इस सेलिब्रेशन के फोटो खींच सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। इस शो में कपिल की मां भी नजर आ रही हैं।
कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही मनाया अपना जन्मदिन, पत्नी से पहले मां को खिलाया केक
शो में की इस प्री-बर्थडे पार्टी में कपिल अपना मां को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि इससे पहले एक विवादित बयान देकर कपिल सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार हुए थे। उन्होंने एक इवेंट के दौरान अपने मजाकिया अंदाज में ट्रोलर्स को अनियोजित बच्चे (unplanned children) कहकर बुलाया था।
A post shared by Kapil Sharma FC (@kapilfc) on
जब इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह ट्रोलर्स को कैसे परिभाषित करते हैं तो उन्होंने कहा। तीन प्रकार के फॉलोअर्स होते हैं पहले वो जो फैन्स होते हैं, दूसरे वो जो फैन्स तो होते ही हैं साथ ही आलोचक भी और तीसरे वो जो खाली (useless) होते हैं। कपिल ने अपने फैन्स का धन्यवाद किया और कहा कि तीसरे प्रकार के फॉलोअर्स के पास नकारात्मकता फैलाने के सिवाय और कोई काम नहीं है।
कपिल ने इससे पहले कहा था ' तीसरे प्रकार के फॉलोअर्स अनियोजित बच्चे हैं जो कि बिना प्लानिंग के दुनिया में आए हैं, मौसम अच्छा था इसलिए उनका जन्म हो गया, लेकिन मैं समझ गया हूं कि ऐसे लोगों पर ध्यान ना देने मे भी भलाई है, शुरुआती दौर में मैं इन पर रिएक्ट करता था, लेकिन अब मैंने इन्हें नजरअंदाज करना शुरु कर दिया है, आज लोग जरूरत से ज्यादा डाटा मिलने पर फोन में ही व्यस्त रहते हैं ऐसे में इन्हें कुछ बोलने का मौका ही ना दें तो अच्छा है।'
बता दें कि शादी के बाद कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी के साथ अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उन्होंने बीते वर्ष 2018 में 12 दिसंबर को अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चथरथ से शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने दोस्तों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को वेडिंग रिसेप्शन भी दिए थे।