मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पुराने जमाने की खूबसूरत और सफल अभिनेत्री वहीदा रहमान नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके अलावा अभिनेत्री आशा पारेख और हेलन भी नजर आएंगी। इस दौरान वह हिंदी सिनेमा में बिताए अपने खूबसूरत पलों के अनुभव भी शेयर करेंगी। इन अभिनेत्रियों के पास कुछ ऐसे भी राज होंगे जिन्हें खोलने पर दर्शकों को हैरानी भी होगी। ऐसे में आने वाले इस शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
कपिल के शो में वहीदा रहमान का अमिताभ पर बड़ा खुलासा, जड़ दिया था चांटा
पहले आपको बता दें कि वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन तीनों ही अभिनेत्रियां बेहद अच्छी दोस्त हैं और इन्हें किसी बड़े बॉलीवुड इवेंट में एक साथ देखा जाता है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस बार कपिल के शो सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब बात करें वहीदा रहमान के उस खुलासे की तो बता दें कि उन्होंने शो में बताया कि फिल्म रेशमा और शेरा की शूटिंग के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को जोरदार थप्पड़ मार जड़ दिया था।
Jaaniye Kapil ke sang Golden Era ke kuch golden kisse! Dekhiye #TheKapilSharmaShow, iss weekend, raat 9:30 baje. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @trulyedward @banijayasia @apshaha pic.twitter.com/GvsBIB8GcB
इस दौरान इन तीनों अभिनेत्रियों ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता था और फिल्म हिट होना उनके लिए क्या महत्व रखता था। इस दौरान शो के कलाकार भी अपना अलग माहौल बनाते नजर आएंगे। बता दें कि शो के पहले एपिसोड में सलमान खान अपने दोनों भाई अरबाज-सुहैल और पिता सलीम खान के साथ नजर आए थे। इस दौरान इस खान फैमिली ने एक-दूसरे को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किये थे।
Golden Era ki inn haseenao ke liye Bachcha Yadav le aaye hai kuch anokhe gifts! Dekhiye #TheKapilSharmaShow, iss weekend, raat 9:30 baje. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @trulyedward @banijayasia @apshaha pic.twitter.com/3NXabZYcaP
बता दें कि कपिल शर्मा के शो में जब से नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आ रहे हैं उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन इस सप्ताह इसे फायदा मिला। गौरतलब है कि बीते महीने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद से पूर्व क्रिकेटर और 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया था।
इसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें सुनने को मिलने लगी थी कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर कर दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। खुद सिद्धू और कपिल शर्मा ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि अभी 'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह हैं।