फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: कपिल शर्मा के पास घर चलाने के लिए नहीं थे पैसे, पिता की मौत की करते थे प्रार्थना

Tue, 02 Apr 2019 08:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Birthday Special Know Unknown Facts
kapil sharma - फोटो : social media

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का आज 38वां जन्मदिन है। कपिल का जन्म आज ही के दिन 1981 में अमृतसर में हुआ था। साल 2013 में फोर्ब्स मैगजीन ने कपिल शर्मा को टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट में शामिल किया था। बता दें कि कपिल एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन के साथ-साथ बेहतरीन गायक भी हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

Kapil Sharma Birthday Special Know Unknown Facts
कपिल शर्मा - फोटो : SELF

कपिल शर्मा ने साल 2006 में कॉमेडी शो 'हंस दे हंसा दे' किया। अगले ही साल यानी 2007 में उन्हें 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में पहला बड़ा ब्रेक मिला। कपिल इस शो के विजेता बने। इसके बाद साल 2010-13 के बीच कपिल 'कॉमेडी सर्कस' के लगातार 6 सीजन के विजेता बने। कॉमेडी में पहचान बनाने के बाद कपिल ने खुद का शो लॉन्च किया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'। 

Kapil Sharma Birthday Special Know Unknown Facts
कपिल शर्मा - फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर

कपिल शर्मा की जिंदगी फर्श से अर्श को छूने की है। उनके पिता पंजाब पुलिस में हवलदार थे और उनके 3 भाई-बहन हैं। कपिल शर्मा आम आदमी की जिंदगी और उससे जुड़ी छोटी-छोटी बातों से कॉमेडी करके मिडिल क्लास के फेवरेट हो गए। एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया था कि उन्होंने कभी हार नहीं माना है। यह जज्बा उन्होंने अपने पिताजी से सीखा है। उनके पिता को कैंसर था और उन्होंने इसे आखिरी स्टेज पर परिवार को बताया था, लेकिन फिर वह 10 साल तक बीमारी से लड़ते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Birthday Special Know Unknown Facts
kapil sharma

कपिल ने बताया कि एक बार बीमारी की वजह से वह अपने पिता पर ही चिल्ला पड़े थे। उन्होंने अपने पिता पर चिल्लाकर कहा था, 'पापा आपने अपने सिवाय किसी और के बारे में नहीं सोचा। यही वजह है कि आपको कैंसर हो गया।' यही नहीं कपिल ने यहां तक कहा था कि जब पापा को कैंसर से कराहते हुए देखता था, तो प्रार्थना करता था कि भगवान पापा को उठा लो।

विज्ञापन
Kapil Sharma Birthday Special Know Unknown Facts
kapil sharma

कपिल इस बात को हमेशा याद रखते हैं कि उनका परिवार एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार था। पिता का इलाज करने लायक पैसा उनके पास नहीं था लेकिन जो भी उनके पास था, पूरे परिवार ने झोंक दिया था। घर को चलाने के लिए कपिल ने टेलीफोन बूथ पर भी काम किया। जब कपिल शर्मा के पिता का निधन हुआ तो उस समय वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनके साथ थे और वह उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से अमृतसर लेकर आए थे। उसी दिन उन्होंने अपने परिवार की खातिर मजबूत बनने का फैसला लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed