टेलीविजन की कोमोलिका यानी कि हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान (Hina Khan) ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही हिना ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना खान परिवार के साथ हॉलीडे एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं।
बिना मेकअप नजर आईं हिना खान', परिवार संग मालदीव में मना रहीं छुट्टियां
हिना खान ने लिखा- 'यह वक्त गर्मी को मात देने का है। हम लोग मालदीव में पहुंच गए हैं।' इस तस्वीर के साथ हिना ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में हिना खान ट्रॉली बैग के ऊपर बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में हिना बिना मेकअप नजर आईं।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
कुछ तस्वीरों में हिना खान झूले पर आराम करती हुई दिखाई दीं। खास बात यह है कि हिना सभी तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें, हिना खान इस वक्त 'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका के किरदार में नजर आ रही हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि हिना जल्द ही इस सीरियल को छोड़ सकती हैं। हालांकि हिना ने इन खबरों का खंडन किया है।
सीरियल में कोमोलिका और प्रेरणा की टकरार दर्शकों को काफी रास आ रही है। पहले 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल टॉप 10 से बाहर था। वहीं यह शो अब टॉप 10 में लगातार बना हुआ है। फिलहाल देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को क्या ट्विस्ट देखने को मिलता है।