मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शनिवार को फिल्म बॉब बिस्वास के एक्टर अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह पहुंचें। कपिल शर्मा ने इस सेलेब्स का शो में स्वागत किया और सभी ने जमकर मस्ती की। इस एपिसोड में दर्शकों में कपिल शर्मा की मां भी शामिल थी, जिन्होंने अपने कॉमेडियन बेटे से बातचीत के दौरान एक अहम खुलासा किया।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री चित्रांगदा से अपनी मां का परिचय कराते हुए कहा कि वह उनसे शादी करने के लिए कहती रहीं, लेकिन अब जब मैं शादीशुदा हूं, तो मां अपनी बहू गिन्नी चतरथ के साथ घर पर नहीं बैठती हैं।
3 of 5
द कपिल शर्मा शो में बॉब बिस्वास और सत्यमेव जयते 2 की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पर कपिल शर्मा की मां ने जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी हंस पड़े। कपिल शर्मा की मां ने कहा, बहू मुझे बैठने नहीं देती क्या करूं?
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा की मां ने कहा, वह कहती है जल्दी जाओ शो पर। पहले ही सूट निकाल जाती है। कपिल शर्मा ने शो में सभी को बताया कि उनकी मां सूरत में कौन बनेगा करोड़पति 13 की शूटिंग में उनके साथ थीं। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि कपिल को जन्म देने से पहले उन्होंने क्या खाया था? इस पर उन्होंने मासूमियत से जवाब दिया, दाल फुल्का।
5 of 5
पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की थी। वह कॉलेज के वक्त से ही एक-दूसरे को जानते थे। कपिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह उदास थे और संघर्ष कर रहे थे उस वक्त गिन्नी उनके साथ खड़ी थी। कपिल शर्मा ने कहा था कि संघर्ष के वक्त आपको नहीं लगता कि कुछ भी बदलेगा, क्योंकि उस समय सभी चीजें नकारात्मक लगती हैं। न जाने आपके दिमाग में ऐसा कौन सा केमिकल निकल जाता है, जो आपको सकारात्मक सोचने नहीं देता। लेकिन उस वक्त मेरे परिवार ने मुझे ताकत दी। मेरी पत्नी गिन्नी ने मेरे साथ खड़ी रहीं। वह सब कुछ जानती थी कि मेरे जीवन में क्या हो रहा है? कपिल का कहना था कि उनकी मां को मानसिक बीमारियों और डिप्रेशन के बारे में कुछ नहीं पता था। वह एक छोटे से गांव की महिला हैं। सिर्फ उसे ही नहीं, मुझे भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।