फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने ऊंची हील्स पहनकर सड़क पर किया मजेदार काम, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा- ‘क्या आप कर सकते हैं?’

Mon, 21 Mar 2022 05:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Mar 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed running in heels and asked fans  can you do it watch full video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। वह जो भी करती हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ये बात सच है कि उर्फी अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब उर्फी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर भागती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उर्फी ने अपने फैंस से एक सवाल किया है, जिस पर यूजर्स भी जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Urfi Javed running in heels and asked fans  can you do it watch full video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद हाई हील्स पहने हुए बीच सड़क पर भागती हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि यह प्रुफ है कि मैं हील्स पहनकर मैराथन दौड़ सकती हूं। लुक की बात करें तो उर्फी जावेद ने पीच कलर का बैकलेस टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स पहना हुआ है। इस दौरान उर्फी ने अपने बालों को आगे किया हुआ है और वह अपनी बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

Urfi Javed running in heels and asked fans  can you do it watch full video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, 'आप जो कुछ भी कर सकते हैं मैं अपनी हील्स के साथ वो कर सकती हूं। क्या आप यह कर सकते हैं?’ उर्फी के इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अच्छा सच्ची-सच्ची बताओ कितनी बार गिरने के बाद ये परफेक्ट शॉट पूरा किया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पागल लड़की है ये तो।' इसके अलावा, कई यूजर्स ने उर्फी के लुक की तारीफ भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed running in heels and asked fans  can you do it watch full video
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले, उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उर्फी ने ब्राउन रंग के बैकलेस टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना था। उनका ये वीडियो पीछे की तरफ से बनाया गया था, जिसमें उर्फी अपनी रेशमी जुल्फें लहराती दिख रही थीं। उर्फी का ये लुक भी फैंस को पसंद आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed