दो महीने पहले शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने पति के साथ कुछ खास लम्हों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। काम्या की उनके पति के साथ रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो शलभ डांग के साथ डिनर डेट एन्जॉय करती दिखीं। काम्या और शलभ की शादी इस साल 10 फरवरी को हुई है।
लॉकडाउन में पति के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर गईं काम्या पंजाबी, खुद शेयर की तस्वीर
इस तस्वीर को काम्या ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया। अभिनेत्री ने लिखा- डिनर डेट मेरे पति डांग के साथ। काम्या और शलभ की ये तस्वीर उनके घर की है। तस्वीर में पीछे का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही ये दोनों सितारे एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिखाई दिए।
Dinner Date with My Dang 😍 @shalabhdang
A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya) on
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) और शलभ डांग (Shalabh Dang) ने शादी के बाद 11 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। हालांकि इस मौके पर सबकी निगाहें काम्या और शलभ पर ही रही थीं। इस खास दिन पर काम्या नई दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
काम्या ने वेडिंग रिसेप्शन में गहरे हरे रंग का गोल्डन कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना था। हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगाए काम्या गजब लग रही थीं। वहीं उनके पति शलभ काले रंग की शेरवानी में नजर आए। खास बात है इस मौके पर शलभ का बेटा ईशान मीडिया के कैमरों में कैद हुआ था। ईशान ने भी अपने पिता शलभ से मैच करता हुआ काले रंग का कोट-पैंट पहना था।
रिसेप्शन में काम्या शलभ का हाथ पकड़कर पहुंचीं और जमकर पंजाबी धुन पर डांस भी किया था। काम्या की शादी के रिसेप्शन में कई टीवी जगत की हस्तियां शरीक हुई थीं। इन सितारों में मानिनी मिश्रा, रुबीना दिलैक, विंदू दारा सिंह, सुचित्रा पिल्लई, अमृता प्रकाश, 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' अभिनेत्री पूजा सिंह के अलावा अमन वर्मा पत्नी वंदना लालवानी के साथ पहुंचे थे।
लॉकडाउन 2.0 में इन कलाकारों के घर ही बन गए शूटिंग स्थल, जानिए किस जुगाड़ तकनीक से चल रही शूटिंग