फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamya Punjabi Birthday: नेगेटिव किरदार से काम्या को मिली हर घर में पहचान, दूसरी शादी ने बटोरी थीं सुर्खियां

Sat, 13 Aug 2022 09:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 13 Aug 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
Kamya Punjabi Birthday Know Interesting Facts about Actress and Her Second Marriage with Shalabh Dang
काम्या पंजाबी - फोटो : Instagram

टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 अगस्त 1979 को जन्मी काम्या को टीवी शोज में निभाए गए अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। काम्या ने छोटे पर्दे पर ही नहीं बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय की झलक दिखाई है। हालांकि पहचान उन्हें छोटे पर्दे से ही मिली। इतना ही नहीं अक्टूबर 2021 में अभिनेत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुई थीं। तो चलिए आज काम्या के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Kamya Punjabi Birthday Know Interesting Facts about Actress and Her Second Marriage with Shalabh Dang
काम्या पंजाबी - फोटो : Instagram

ऐसे हुई करियर की शुरुआत
बचपन से एक्टिंग का शौक रखने वाली काम्या पंजाबी ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में 'श्श्श्श...कोई है' से की थी। इसके बाद वह 'रेत', 'अस्तित्व- एक प्रेम कहानी', 'पिया का घर', 'मर्यादा- लेकिन कब तक', 'शक्ति' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई शोज में नजर आईं। लेकिन  हर घर में पहचान उन्हें 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में सिंदूरा के निगेटिव किरदार ने दिलाई। इसके अलावा काम्या ने 'कॉमेडी सर्कस' के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया और दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहीं। टीवी के अलावा काम्या 'कहो ना प्यार है', 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' जैसे फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। काम्या ने 'बिग बॉस 7' में भी हिस्सा लिया था। वहीं, जल्द ही वह 'संजोग' सीरियल में नजर आने वाली हैं।

Kamya Punjabi Birthday Know Interesting Facts about Actress and Her Second Marriage with Shalabh Dang
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

10 साल बाद टूटी थी पहली शादी
टीवी की दुनिया में कदम रखने के दो साल बाद ही 2003 में काम्या पंजाबी ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के दो साल बाद से ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां आने लगी थीं और 2006 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और फिर 2009 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक लेने के बाद काम्या को लोगों के ताने भी सुनने पड़े थे, जिसका जिक्र वह कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Punjabi Birthday Know Interesting Facts about Actress and Her Second Marriage with Shalabh Dang
काम्या पंजाबी, शलभ डांग - फोटो : Instagram

2020 में की रचाई दूसरी शादी
इस सबके बाद काम्या पंजाबी की जिंदगी में शलभ डांग की एंट्री हुई। शलभ हेल्थकेयर इंडस्ट्री से हैं, तो दोनों की काम के सिलसिले में फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों मिले और उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों में ही शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, लेकिन काम्या इसके लिए तैयार नहीं थीं और उन्होंने कुछ वक्त मांगा। बाद में काम्या ने शलभ को हां कर दी और दोनों ने 10 फरवरी 2020 में शादी कर ली। शलभ और काम्या दोनों की ही यह दूसरी शादी है। काम्या को पहली शादी से बेटी है, तो शलभ का भी पहली शादी से एक बेटा है। दोनों साथ में अब बेहद खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed