टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 अगस्त 1979 को जन्मी काम्या को टीवी शोज में निभाए गए अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। काम्या ने छोटे पर्दे पर ही नहीं बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय की झलक दिखाई है। हालांकि पहचान उन्हें छोटे पर्दे से ही मिली। इतना ही नहीं अक्टूबर 2021 में अभिनेत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुई थीं। तो चलिए आज काम्या के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Kamya Punjabi Birthday: नेगेटिव किरदार से काम्या को मिली हर घर में पहचान, दूसरी शादी ने बटोरी थीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे हुई करियर की शुरुआत
बचपन से एक्टिंग का शौक रखने वाली काम्या पंजाबी ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में 'श्श्श्श...कोई है' से की थी। इसके बाद वह 'रेत', 'अस्तित्व- एक प्रेम कहानी', 'पिया का घर', 'मर्यादा- लेकिन कब तक', 'शक्ति' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई शोज में नजर आईं। लेकिन हर घर में पहचान उन्हें 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में सिंदूरा के निगेटिव किरदार ने दिलाई। इसके अलावा काम्या ने 'कॉमेडी सर्कस' के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया और दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहीं। टीवी के अलावा काम्या 'कहो ना प्यार है', 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' जैसे फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। काम्या ने 'बिग बॉस 7' में भी हिस्सा लिया था। वहीं, जल्द ही वह 'संजोग' सीरियल में नजर आने वाली हैं।
10 साल बाद टूटी थी पहली शादी
टीवी की दुनिया में कदम रखने के दो साल बाद ही 2003 में काम्या पंजाबी ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के दो साल बाद से ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां आने लगी थीं और 2006 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और फिर 2009 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक लेने के बाद काम्या को लोगों के ताने भी सुनने पड़े थे, जिसका जिक्र वह कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं।
2020 में की रचाई दूसरी शादी
इस सबके बाद काम्या पंजाबी की जिंदगी में शलभ डांग की एंट्री हुई। शलभ हेल्थकेयर इंडस्ट्री से हैं, तो दोनों की काम के सिलसिले में फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों मिले और उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों में ही शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, लेकिन काम्या इसके लिए तैयार नहीं थीं और उन्होंने कुछ वक्त मांगा। बाद में काम्या ने शलभ को हां कर दी और दोनों ने 10 फरवरी 2020 में शादी कर ली। शलभ और काम्या दोनों की ही यह दूसरी शादी है। काम्या को पहली शादी से बेटी है, तो शलभ का भी पहली शादी से एक बेटा है। दोनों साथ में अब बेहद खुश हैं।