टीवी पर जब भी कृष्ण भगवान से जुड़ा कोई भी सीरियल आता है, तो लोगों का दिल जीत लेता है। दर्शक बड़े ही चाव के साथ एक-एक एपिसोड को देखते हैं। टीवी पर सबसे पहले बी.आर चोपड़ा के हिट सीरियल 'महाभारत भगवान' में कृष्ण की लीला को दिखाया गया था। इसके बाद 'श्री कृष्ण', जिसमें बाल गोपाल की मनमोहन लेने वाली लीलाओं को दिखाया गया था। महाभारत के बाद ये देश का दूसरा सबसे हिट सीरियल साबित हुआ। बाद में भगवान कृष्ण की जीवन लीला पर कई सीरियल टेलिकास्ट किए गए। इन सीरियल्स में कृष्ण का किरदार अलग-अलग अभिनेताओं ने किया। लेकिन आज भी कृष्ण का नाम आते ही आंखों के सामने एक ही अभिनेता का चेहरा सामाने आता है। जानिए अब कहां हैं देश के सबसे फेमस कृष्ण जी?
Janmashtami 2021: टीवी का वह बाल कृष्ण जिनके पैरों में गिरकर रोते थे लोग, आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश से कृष्णा तक
जब भी लोग पुराने दौर को याद करते हैं, तो भगवान कृष्ण के रुप में सबसे पहला नाम अभिनेता स्वप्निल जोशी का आता है। 'श्री कृष्ण' सीरियल में वह न सिर्फ अपने भोले चेहरे, बल्कि अपनी आवाज, हाव-भाव और अपनी मुस्कान के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह सीरियल लव कुश में कुश का किरदार निभा चुके थे। 1993 में रामानंद सागर ने जब 'श्री कृष्ण' की घोषणा की तो स्वप्निल की एक्टिंग का ही कमाल था कि सबसे पहले उन्हें ही इस रोल के लिए चुना गया था।
हिट हुआ सीरियल
टीवी पर 'श्री कृष्ण' के 221 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीरियल को बाकी कई चैनल्स के साथ साथ विदेशों में भी ऑन-एयर किया गया था।
लोग मानने लगे भगवान
कृष्ण के किरदार ने स्वप्निल जोशी को घर-घर में मशहूर कर दिया। आलम ये था कि लोग उन्हें भगवान कृष्ण मानकर पूजने लगे थे। उनके कॉलेज के दिनों में अक्सर लोग कॉलेज के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया करते थे। यहां तक कि लोग अपने बीमार परिजनों को भी उनके पास लाने लगे थे ताकि उनके आशीर्वाद वह ठीक हो जाएं। इस किरदार के बाद लोग उन्हें असल भगवान का दर्जा देने लगे थे। दर्शक सेट पर अक्सर उनके पैर तक छू लिया करते थे।
टीवी और फिल्मों से जुड़ गया नाता
भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने के बाद स्वप्निल ने लगातार कई टीवी सीरियल, कॉमेडी शो और फिल्मों में भी काम किया। वह मराठी फिल्मों के मशहूर कलाकार हैं। इसके साथ ही 'देश में निकला होगा चांद', 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', और 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसे सीरियल में भी वह नजर आ चुके हैं।