छोटे पर्दे पर दर्शकों को सिर्फ ड्रामे का ही डेली डोज नहीं मिलता बल्कि रियलिटी शो से भी उनका भरपूर मनोरंजन होता है। डांस रियलिटी शो हो या फिर गाने का रियलिटी शो दर्शकों को इन शोज को देखना काफी अच्छा लगता है। वैसे तो छोटे पर्दे पर कई तरह के सिंगिंग रियलिटी शो आते हैं, लेकिन इंडियन आइडल हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा रहा है। टीआरपी के मामले में भी ये शो बाकी सबको पीछे छोड़ देता है। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही है कि इस शो को बंद किया जा सकता है।
2 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : twitter: @SonyTV
इंडियन आइडल शो को हमेशा से काफी अच्छी टीरआपी मिलती रही है, लेकिन सीजन 12 को लेकर ये मामला थोड़ा डगमगाता दिख रहा है। इस बार अच्छे कंटेस्टेंट होने के बाद भी शो टीआरपी की रेस में पीछे चल रहा है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इंडियन आइडल सीजन 12 को बंद किया जा सकता है। इन खबरों पर शो के जज और गायक हिमेश रेशमिया ने प्रतिक्रया दी है।
3 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : twitter: @SonyTV
हिमेश रेशमिया ने बताया कि शो के बंद होने की खबर अफवाह है और ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा। बता दें कि खबर आ रही थी कि इंडियन आइडल को सुपर डांसर शो रिप्लेस कर देगा। इस खबर पर हिमेश ने कहा कि, 'इंडियन आइडल , सुपर डांसर को जगह जरूर देगा, लेकिन हम नए समय पर आएंगे। कंटेस्टेंट भी रहने वाले हैं, जज भी वहीं रहेंगे, बस अब आप सभी को हम रात साढ़े नौ बजे नजर आएंगे'।
4 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अब जज हिमेश रेशमिया की बात से ये साफ हो गया है कि शो को बंद नहीं किया जा रहा है बस सुपर डांसर की वजह से शो के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। अब रात को 8 बजे शिल्पा शेट्टी का शो सुपर डांसर आएगा और इंडियन आइडल साढ़े नौ बजे दर्शकों को मनोरंजन करेगा।
5 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि पहले 10 बजे द कपिल शर्मा शो देखने को मिलता था, लेकिन दूसरी बार पिता बने कपिल अभी अपने परिवार को वक्त दे रहे हैं। ऐसे में उनके शो को कुछ समय के लिए ऑफ एयर कर दिया गया है। इंडियन आइडल की बात करें तो अभी कई कंटेस्टेंट शो में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और ये शो दर्शकों को पसंद आ रहा है।