टीवी जगत का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल धीरे धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। खबरों की मानें तो शो का फिनाले 15 अगस्त को होगा। इसे लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। होस्ट, जजेज और शो के धमाकेदार कंटेस्टेंट फिनाले को बेहद शानदार बनाने में जुटे हैं। वहीं खबर है कि दिग्गज गायक उदित नारायण ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने पहुंचेंगे और दर्शकों को एक बेहद ही शानदार सरप्राइज मिलेगा।
धमाकेदार होने वाला है इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले
दरअसल शो में उदित नारायण अपने बेटे आदित्य नाराण के साथ परफॉरमेंस देते नजर आएंगे। बता दें कि आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं और फिनाले को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। ऐसे में फिनाले वाले दिन पिता और बेटे की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इसमें और भी खास बात ये होने वाली है कि आदित्य अपने पापा के गाने ( पापा कहते हैं, जादू तेरी नजर, पहला नशा) गाएंगे तो वहीं उदित अपने बेटे के हिट गानें( ततड़ ततड़, इश्किया ढिश्किया) गाते नजर आएंगे।
2 of 5
आदित्य नारायण, उदित नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर की पुष्टि करते हुए आदित्य नारायण ने कहा कि, 'फिनाले में लोगों को ढेर सारी परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। मेरी सबसे पसंदीदा परफॉरमेंस मेरे पापा के साथ होने वाली है। जब हम दोनों साथ में गाएंगे। वो मेरे गाने गाएंगे और मैं उनके। इसके साथ ही सभी टॉप 15 कंटेस्टेंट भी परफॉर्म करेंगे। ये सब मुंबई के सेट पर शूट होगा और ये सेगमेंट एक हफ्ते के अंदर शूट कर लिया जाएगा। साथ ही फिनाले का रिजल्ट लाइव बताया जाएगा'।
3 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने कहा था का वो साल 2022 के बाद होस्टिंग नहीं करेंगे। एक बातचीत के दौरान आदित्य नारायण ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां संभालनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। आदित्य ने कहा कि, 'टीवी पर बतौर होस्ट 2022 मेरा आखिरी साल होगा। मैं उसके बाद होस्टिंग नहीं करूंगा। अब कुछ बड़ा करने का वक्त आ गया है। मैंने खुद से कुछ वादे किए हैं जो आने वाले महीनों में पूरे करने हैं। यदि मैं यह शो अभी बीच में ही छोड़ दूंगा तो ऐसा होगा मानो मैंने बीच मझधार में ही किसी जहाज को छोड़ दिया हो।'
4 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
जब आदित्य से पूछा गया कि अब वह आगे क्या करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि, 'मैं अगले साल टीवी से ब्रेक लूंगा। एक साथ कई चीजें करना अच्छा तो लगता है लेकिन यह बहुत थका देने वाला हो जाता है। मैं खुश हूं कि 15 सालों से मैं टीवी का हिस्सा हूं और इसमें काम करके बहुत अच्छा लगा लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। जब मैंने टीवी पर काम शुरू किया था तो मैं बहुत छोटा था और जब अगले साल तक मैं इसे छोड़ दूंगा तो एक बाप बन जाऊंगा। टीवी इंडस्ट्री ने मुझे नाम, शोहरत और सफलता बहुत कुछ दिया है।'
5 of 5
पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : Instagram
आदित्य शो 'इंडियन आइडल 12' से दिल से जुड़े हुए हैं। जब भी शो ट्रोलिंग का शिकार हुआ तो आदित्य नारायण मजबूती के साथ खड़े रहे और हर ट्रोलिंग का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट की तारीफ करने में कोई बुराई नहीं है। बता दें कि शो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच गजब की टक्कर देखने को मिल रही है। अब फिनाले में ही पता चलेगा कि इस बार की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।