फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India’s Best Dancer 2: सौम्या कांबले के लिए आसान नहीं था बेस्ट डांसर बनने का सफर, पिता नहीं करते थे सपोर्ट

Mon, 10 Jan 2022 01:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
India's Best Dancer 2 winner Saumya Kamble from Pune Maharashtra know Life facts about Saumya Kamble
India’s Best Dancer 2 - फोटो : इंस्टाग्राम/saumyakamble_official

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के सबसे लोकप्रिय शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 को उसका विनर मिल चुका है। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में गौरव सरवन, सौम्या कामले, जमरूद, रोजा राणा, रक्तिम ठाकुरिया को 5 फाइनलिस्ट डांसर के तौर पर चुना गया था। जिनको पीछे छोड़ते हुए महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली सौम्या कांबले ने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कई उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए आखिरकार सौम्या कांबले के सिर पर बेस्ट डांसर का ताज सज ही गया है। हालांकि 16 साल की सौम्या कांबले के लिए ये सफर आसान नहीं रहा। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी लाइफ के कुछ पहलुओं के बारे में।

India's Best Dancer 2 winner Saumya Kamble from Pune Maharashtra know Life facts about Saumya Kamble
soumya kamble - फोटो : Instagram
पिता नहीं चाहते थे डांसर बनें सौम्या कांबले-
अगर बात करें सौम्या कांबले के परिवार की तो उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो डांसिंग में करियर बनाएं, लेकिन सौम्या के भीतर डांस को लेकर जूनन था और उनकी मां ने इस फैसले में उनका समर्थन किया। हालांकि पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे इसलिए वे सौम्या को सपोर्ट नहीं करते थे। हालांकि जब सभी जजों ने सौम्या के डांस की तारीफ की तो उनके पिता भी अपनी बेटी के टैलेंट को पहचान गए और उनको सपोर्ट किया।

 
India's Best Dancer 2 winner Saumya Kamble from Pune Maharashtra know Life facts about Saumya Kamble
सौम्या कांबले - फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या पिता ने उठाई इंडियाज बेस्ट डांसर की ट्रॉफी
आपको बता दें कि फाइनल में इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 के विनर के रूप में सौम्या का नाम पुकारा गया तो तबियत खराब होने की वजह से उस समय सौम्या वहां पर मौजूद नहीं थी। वे वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी हुई थी। जैसे ही सौम्या का नाम पुकारा गया तो उनके पिता के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। जब विनर की ट्राॉफी दी गई तो सौम्या के पित खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
India's Best Dancer 2 winner Saumya Kamble from Pune Maharashtra know Life facts about Saumya Kamble
सौम्या कांबले - फोटो : insta/saumyakamble_official
सोशल मीडिया पर भी हैं लंबी फैन फॉलोइंग-
इंडियाज बेस्ट डांसर 2 की विजेता सौम्या कांबले सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके डांस को लोग खूब पसंद करते हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
India's Best Dancer 2 winner Saumya Kamble from Pune Maharashtra know Life facts about Saumya Kamble
India’s Best Dancer 2 - फोटो : insta/sonytvofficia

सौम्या कांबले को आशा भोसले ने बताया छोटी हेलेन-

इंडियाज बेस्ट डांसर की विनर सौम्या कांबले को दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 'हमारी छोटी हेलेन' का खिताब दिया है। तो वहीं सभी जजों ने भी उनकी जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के अन्य चार फाइनलिस्ट को भी एक लाख रुपये का चेक दिया गया है तो वहीं सौम्या कांबले की कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी सोनी टीवी की तरफ से 5 लाख रुपये का चेक दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed