फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में उछाल आते ही कपिल ने सिद्धू की वापसी पर किया खुलासा, अर्चना को लग सकता है झटका

Mon, 01 Apr 2019 05:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 01 Apr 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma hints Navjot Singh Sidhu will back on show after Lok Sabha Election 2019
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की जगह इन दिनों अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) नजर आ रही हैं। पुलवामा आतंकी हमले पर सिद्धू की टिप्पणी के बाद से 'द कपिल शर्मा शो' से सिद्धू नजर नहीं आ रहे। सिद्धू के शो में नजर न आने से लगातार इसका असर शो की टीआरपी पर पड़ा। कभी यह शो टॉप में आया तो कभी टॉप 5 से भी बाहर हो गया। शो की टीआरपी में उतार-चढ़ाव के बीच शो की सिद्धू में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Kapil Sharma hints Navjot Singh Sidhu will back on show after Lok Sabha Election 2019
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने किया। हाल ही में स्टाइलिश अवॉर्ड में कपिल शर्मा पहुंचे। अवॉर्ड शो के दौरान कपिल से सिद्धू की वापसी को लेकर पूछा गया। कपिल ने कहा- 'सिद्धू आने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव तक तो उनके शो में वापसी होने की कोई जानकारी नहीं है।' कपिल के इस बयान से इस बात का संकेत तो मिल गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल के शो में वापसी चुनाव के बाद हो सकती है।

Kapil Sharma hints Navjot Singh Sidhu will back on show after Lok Sabha Election 2019
navjot singh sidhu - फोटो : file photo

कपिल के शो से नदारद होने के पहले सिद्धू पुलवामा आतंकी हमले वाले बयान पर काफी ट्रोल हुए थे। सिद्धू ने अपने बयान में कहा था - 'चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma hints Navjot Singh Sidhu will back on show after Lok Sabha Election 2019
Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

इस बयान के बाद से ही सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आए। उसके बाद से ही धीरे-धीरे टीआरपी में गिरावट देखी जाने लगी। हालांकि पीछले हफ्ते टीआरपी में कुछ उछाल देखा गया। सातवें स्थान से कपिल का शो चौथे स्थान पर पहुंचा। खास बात यह है कि टीआरपी में लगातार अप एंड डाउन देखने को मिल रहा है। लगातार टीआरपी में बदलाव के बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि शायद दर्शकों को अब सिद्धू की कमी खलने लगी है।

विज्ञापन
Kapil Sharma hints Navjot Singh Sidhu will back on show after Lok Sabha Election 2019
Navjot Singh Sidhu Archana - फोटो : twitter

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की शायरी और ठोको ताली जैसी लाइनें इस वक्त शो से नदारद है। किसी भी मेहमान की शो में एंट्री और सिद्धू का अपनी खास शायरी में उनका स्वागत करना दर्शकों का काफी पसंद था। यहां तक कि सेलिब्रिटी भी सिद्धू के इसी अंदाज के फैन है। फिलहाल इन दिनों न तो 'द कपिल शर्मा शो' में सिद्धू नजर आ रहे हैं और न हीं उनकी जानदार शायरी। फिलहाल यह देखना होगा कि नवजोत सिंह सिद्धू शो में कब तक वापसी करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed