{"_id":"5dd7842a8ebc3e54a856e38e","slug":"himanshi-khurana-and-shehnaz-gill-ugly-fight-in-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो हफ्तों से शांत बैठी हिमांशी खुराना ने शहनाज के साथ की हाथापाई, वीडियो आया सामने","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दो हफ्तों से शांत बैठी हिमांशी खुराना ने शहनाज के साथ की हाथापाई, वीडियो आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में कई रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं । कंटेस्टेंट अभी तक गुट बनाकर गेम खेल रहे थे लेकिन अब इन गुटों में दरार आने लगी है । शहनाज गिल और हिमांशी खुराना दुश्मन होकर भी एक साथ खेल रही थीं लेकिन अब दोनों की दुश्मनी खुलकर सामने आ गई है । घर के अंदर दोनों ने ऐसा बवाल मचाया कि हाथा-पाई की नौबत आ गई ।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
हिमांशी को घर में आए दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने शहनाज से ठीक से बात तक नहीं की है। हालांकि शहनाज ने उनसे दोस्ती करने की कोशिश की, लेकिन हिमांशी ने उन्हें माफ करने से इनकार कर दिया। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बुरी तरह लड़ती नजर आ रही हैं ।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा की हिमांशी और शहनाज किसी बात पर आमने सामने आ जाएंगी। हिमांशी, शहनाज से कहेंगी कि 'बाहर छोड़ दिया था न तुम्हें'। इसके बाद शहनाज, हिमांशी पर बुरी तरह भड़क जाएंगी और दोनों के बीच तीखी बहस होगी।
इस दौरान हिमांशी अपना आपा खो देंगी और शहनाज को धक्का मार देंगी। वहीं शहनाज भी अपना आपा खोती दिखाई दीं । दोनों को एक-दूसरे से बचाने के लिए घरवाले भी बीच में आते हैं । लेकिन शहनाज और हिमांशी का झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि वे किसी की नहीं सुनतीं ।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
बता दें कि इस बार घर की कैप्टन भी हिमांशी बन जाएंगी। सिद्धार्थ घर में कैप्टेंसी टास्क जीतने में कामयाब रहते हैं लेकिन हिमांशी आपत्ति जताती हैं कि उन्होंने गलत तरीके से फ्रेम को मोड़ा जिससे उन्हें फ्रेम छोड़ना पड़ा। ऐसे में टास्क के दौरान संचालक बनीं शेफाली जरीवाला हिमांशी को घर का नया कैप्टन चुनती हैं। हिमांशी के अगला कैप्टन बनते ही हंगामा होता हुआ दिखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।