मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान और जैद दरबार कुछ ही पलों में शादी के बंधन बंध जाएंगे। उससे पहले दोनों की प्रीवेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 24 दिसंबर को गौहर और जैद की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
संगीत सेरेमनी में गौहर खान और जैद दरबार का यूं दिखा अंदाज, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
गौहर खान और जैद दरबार ने संगीत सेरेमनी के दौरान एक ही रंग की ड्रेस में नजर आए। फैशनिस्ता गौहर खान ने इस दौरान ब्लू (Teal Blue) रंग का गरारा पहना जिस पर गुलाबी रंग और मिरर का वर्क था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कुर्ता पहना था। वहीं जैद दरबार ने कुर्ता पायजामा के साथ एम्बॉयडरी की हुई नेहरू जैकेट कैरी की।
View this post on Instagram
गौहर की बहन निगार खान कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आईं। उन्होंने मरून और व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके अलावा सगाई सेरेमनी के वीडियोज भी सामने आए हैं। जिसमें गौहर और जैद जमकर डांस कर रहे हैं। स्टेज पर दोनों की जोड़ी धूम मचाते हुए दिख रही है।
View this post on Instagram
इससे पहले गौहर की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसकी तस्वीरें गौहर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। गौहर ने जो तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की हैं उसमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। गौहर के हाथों में जैद दरबार के नाम की मेहंदी लगी है। उनके चेहरे पर दुल्हन वाला निखार साफतौर पर नजर आ रहा है।
गौहर ने मेहंदी सेरेमनी में जो ड्रेस पहनी है वह ड्रेस उनके लिए बेहद खास है। इस बारे में उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन के जरिए बताया है। गौहर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी की रात आई... थैंक्यू मेरी जान, इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए जो मैंने पहना है। यह गिफ्ट मुझे चार साल पहले मेरे भाई ने दिया था। आप शादी में तो नहीं आ पाए, लेकिन आपका प्यार पहुंच गया। मेरे इस बड़े दिन के लिए आपने जो आशीर्वाद के तौर पर इसे भेजा है उसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।'