टीवी सीरियल की जानी मानी निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) एक मां भी हैं। एकता कपूर के बेटे का नाम रवि कपूर (Ravie Kapoor) है जो 7 महीने का हो चुका है। इन 7 महीनों में एकता ने अपने बेटे की तस्वीर कई बार सोशल मीडिया पर साझा की है। दिलचस्प बात है कि किसी भी तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आया। एकता हाल ही में बेटे रवि के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर पहुंचीं। जहां से अब एकता के बेटे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
कैसा दिखता है एकता कपूर का 7 महीने का बेटा, न चाहते हुए भी अचानक सामने आई पहली तस्वीर
एकता के बेटे रवि की पहली झलक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। एकता रवि के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर गई थीं। इस खास मौके पर एकता ने रवि को भगवान कृष्ण की तरह धोती और कुर्ता पहनाया हुआ था। इसके साथ ही माथे पर लगा टीका उन पर काफी जंच रहा था। सामने आई तस्वीरों में एकता रवि को गोद में लिए हुए हैं और उनकी दोस्त हरलीन उनके साथ नजर आ रही हैं। एकता ने बेटे के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
यहां भी पढ़ें:- तो क्या सच में इस अभिनेत्री के साथ टूटी एकता कपूर की दोस्ती? सोशल मीडिया पर दिखा सबूत
इस वीडियो को साझा करते हुए एकता ने लिखा था- 'मेरे दो कृष्णा जी।' इस वीडियो में एकता रवि और उनकी करीबी दोस्त हरलीन नजर आ रही हैं। हरलीन ने रवि को गोद में लिया हुआ है। वीडियो में हरलीन कह रही हैं कि मैंने कृष्ण को पकड़ा हुआ है। अभिनेत्री हरलीन के साथ वीडियो में तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) का बेटा लक्ष्य भी नजर आ रहा है। एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि एकता ने अपने पिता जितेंद्र के नाम पर बेटे का नाम रखा है। जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। इसी वजह से एकता ने अपने बेटे का नाम रवि रखा।
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
एकता ने शादी नहीं की है और अकेले ही रवि की परवरिश कर रही हैं। एकता कपूर से पहले तुषार भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। तुषार ने साल जून, 2017 में पिता बनने की खुशखबरी लोगों के साथ साझा की। तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य अब तीन साल का हो गया है। अक्सर एकता लक्ष्य के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर के बेटे से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। तुषार ने बताया कि उनका परिवार नहीं चाहता है कि नवजात बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जाएं। फैमिली का मानना है कि जब बच्चा ज्यादा छोटा हो तो उसकी तस्वीरें साझा नहीं की जानी चाहिए।
तुषार ने आगे कहा था- 'पूरे परिवार ने इस बात को लेकर बात कि और तब यह तय हुआ कि जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए तभी उसकी तस्वीरें मीडिया के साथ शेयर की जाएं। तुषार का कहना है कि जैसे ही बच्चे की तस्वीरें बाहर आती हैं तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं और इसलिए उनका परिवार ज्यादा छोटे बच्चों की तस्वीर शेयर करने में सहज नहीं है। लक्ष्य को रवि बहुत पसंद है और वह उसे छोटा भाई कहकर बुलाता है। हालाकि जब वह रवि को अपनी गोद में लेते हैं तो लक्ष्य को थोड़ी जलन होती है।'