{"_id":"5efc19fa8ebc3ea07c4ec0c0","slug":"dipika-kakar-reunites-with-sasural-simar-ka-actress-avika-gor-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच एक साथ जुटीं टीवी की ये ऑनस्क्रीन बहनें, लाइव वीडियो में की खूब मस्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लॉकडाउन के बीच एक साथ जुटीं टीवी की ये ऑनस्क्रीन बहनें, लाइव वीडियो में की खूब मस्ती
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़, अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर ने बीते 30 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अविका के फैंस ने उन्हें बधाई दी। वहीं उनके साथ सीरियल 'ससुराल सिमर का' में काम करने वालीं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने लाइव वीडियो के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Trending Videos
2 of 5
ससुराल सिमर का
- फोटो : सोशल मीडिया
'ससुराल सिमर का' में दीपिका कक्कड़ मुख्य किरदार सिमर बनी होती हैं जबकि अविका का नाम सीरियल में रोली होता है और दीपिका की बहन बनी होती हैं। 'ससुराल सिमर का' देखने वाले दर्शकों के लिए भी ये वीडियो किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
3 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दीपिका अविका को जन्मदिन की बधाई देती हैं और कहती हैं कि जब वो सेट पर आई थीं तब छोटी सी थीं। इसके बाद दोनों लॉकडाउन के किस्से साझा करने लगती हैं। दीपिका को कुकिंग का शौक है तो उन्होंने बताया कि इससे बेहतर मौका उन्हें नहीं मिल सकता था। लॉकडाउन में उन्होंने कई तरह की रेसिपीज बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अविका कहती हैं कि 'इस बार जन्मदिन पर मैंने तय किया कि मुझे गिफ्ट्स, चॉकलेट नहीं चाहिए। मैंने उन बच्चों की मदद का फैसला लिया जिनके पास उतनी सुविधाएं नहीं हैं। हर साल मेरे जन्मदिन पर फैंस बहुत सारे गिफ्ट्स भेजते हैं। इस बार मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया और बताया कि उन पैसों को डोनेशन के जरिए दें जिससे उन बच्चों की मदद की जा सके।'
बता दें कि शो में दीपिका और अविका बहनें बनी थीं। सेट पर भी उनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग देखी गई। सीरियल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि अविका को उनके किरदार की वजह से आलोचना भी झेलनी पड़ी थी क्योंकि उनकी उम्र काफी कम थी और वो एक बहू का किरदार निभा रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।