टीवी के मशहूर कपल की बात की जाए तो उनमें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का नाम जरूर आता है। दीपिका और शोएब दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर तस्वीरें या वीडियोज साझा करते रहते हैं। इस बार शोएब ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है।
शोएब इब्राहिम के साथ रोमांटिक ड्राइव पर निकलीं दीपिका कक्कड़, देखें वीडियो
वीडियो में दीपिका और शोएब कार राइड में साथ में एंजॉय कर रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में कार के पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। शोएब, दीपिका का हाथ पकड़ते हैं और किस करते हैं। वहीं अभिनेत्री मुस्कुरा रही होती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह का गाया गाना हमदर्द बज रहा है।
A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कक्कड़ आखिरी बार सीरियल कहां हम कहां तुम में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ करण वी ग्रोवर थे। सीरियल में उन्होंने सोनाक्षी नाम की एक अभिनेत्री का किरदार निभाया था। हालांकि यह सीरियल ज्यादा सफल नहीं हो पाया।
बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की। लंबे समय तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इससे पहले दीपिका ने अपने सह कलाकार रौनक सैमसन से शादी की थी, उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया।
इसके बाद टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका कक्कड़ की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई। सीरियल में शोएब ने सिमर यानी दीपिका के पति प्रेम की भूमिका निभाई थी। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
View this post on Instagram
Aafaton ke daur mein, chein ki ghadi hai tu meri zindagi hai tu❤️
A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on