फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुफलिसी में जिंदगी जी रहे थे 4 कंटेस्टेंट, टीवी पर आते ही रातोंरात बने स्टार

Sun, 03 Feb 2019 03:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Feb 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Deepak Thakur Chetan Salunkhe Salman Ali Reality Show winners whose financial condition is not good
Deepak Thakur Chetan Salunkhe - फोटो : file photo

टेलीविजन पर कई सारे रियलिटी शो ने लोगों की किस्मत ही बना दी। इन शोज में 'बिग बॉस' से लेकर 'इंडियन आइडल' का नाम शामिल है। इन शोज में दुनियाभर से लोग आते हैं और अपने टैलेंट का जलवा दिखाते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन 4 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी आर्थिक हालत एक वक्त पर ठीक नहीं थी लेकिन आज वह कामयाबी के शिखर पर हैं।

Deepak Thakur Chetan Salunkhe Salman Ali Reality Show winners whose financial condition is not good
dance plus 4 - फोटो : social media

चेतन सालुंखे - 'डांस प्लस 4'
रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' की ट्रॉफी 19 साल के चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। पुणे के रहने वाले चेतन सालुंखे को बचपन से ही डांस का शौक है। चेतन को एक ट्रॉफी और 25 लाख का इनाम दिया गया। पारिवारिक स्थितियों को देखते हुए चेतन को बचपन में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार की मदद के लिए चेतन ने कई जगह काम किया। पैसों के चलते वो कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ले पाए। शो जीतने के बाद चेतन ने बताया कि आर्थिक समस्याओं की वजह से वो डांस की क्लासेस नहीं कर सके। अपने शौक के चलते उन्होंने खुद ही ऑनलाइन वीडियो को देखकर पॉपिंग सीखी।

Deepak Thakur Chetan Salunkhe Salman Ali Reality Show winners whose financial condition is not good
Deepak Thakur - फोटो : Instagram

दीपक ठाकुर - 'बिग बॉस 12'
'बिग बॉस 12' भले ही दीपिका कक्कड़ ने जीता हो लेकिन दीपक ठाकुर ने लोगों के दिलों को जीता। दीपक ठाकुर बिहार के रहने वाले हैं। शो के दौरान उन्होंने बताया कि उनके ऊपर कितनी जिम्मेदारियां है। शो खत्म होते ही दीपक ठाकुर को 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' ऑफर हुआ तो वहीं उन्हों तीन बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले हैं। दीपक को 'बिग बॉस' के ही कंटेस्टेंट रहे करणवीर बोहरा ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में गाने का ऑफर भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Thakur Chetan Salunkhe Salman Ali Reality Show winners whose financial condition is not good
Alok Shaw - फोटो : file photo

आलोक शॉ - 'डांस दीवाने' 
रियलिटी डांस शो 'डांस दीवाने' के विजेता कोलकाता के आलोक शॉ बने थे। आलोक सिर्फ 7 साल के हैं। ट्रॉफी के साथ आलोक को 10 लाख रुपए भी इनाम के तौर पर मिले हैं। आलोक ने बताया कि वो 4 साल की उम्र से डांस सीख रहे हैं । डांस में उनके पैरेंट्स भी काफी सपोर्ट करते हैं। 'डांस दीवाने' से पहले आलोक कई और रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर चुके हैं। शो के दौरान आलोक शॉ की मां ने बताया था कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। यहां तक कि बारिश के दिनों में छत से पानी भी गिरता है। 

विज्ञापन
Deepak Thakur Chetan Salunkhe Salman Ali Reality Show winners whose financial condition is not good
salman ali - फोटो : facebook

सलमान अली - 'इंडियन आइडल सीजन 10' 
'इंडियन आइडल सीजन 10' सलमान अली ने जीता था। हरियाणा के मेवात के रहने वाले सलमान अली लाइव वोटिंग के आधार पर विनर बने थे। उन्हें पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपए और एक कार दी गई थी। सलमान अली की निजी जिंदगी किसी के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सलमान के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उनका परिवार शादियों में गाने बजाने का काम करता है। सलमान ने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। छोटी सी उम्र से ही सलमान अपने पिता कासिम अली के साथ जागरण और शादियों में जाते थे। यहीं से उनके गाने का सिलसिला भी चल पड़ा। खेलने कूदने की उम्र से वो जागरण में गाने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed