{"_id":"5c569dd9bdec2273a135601a","slug":"bigg-boss-12-ex-contestant-srishty-rode-hospitalized-after-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हॉट एक्ट्रेस पहले 'बिग बॉस 12' में छाईं, बाहर आते ही टूट गई थी सगाई, अब हो गईं अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ये हॉट एक्ट्रेस पहले 'बिग बॉस 12' में छाईं, बाहर आते ही टूट गई थी सगाई, अब हो गईं अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Srishty Rode
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादित शो 'बिग बॉस सीजन 12' की एक्स कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके दी। बिग बॉस से निकलने के बाद ही सृष्टि रोडे की सगाई टूट गई थी। सृष्टि फिलहाल ठीक हैं और शूट के लिए पुणे रवाना हो चुकी हैं।
2 of 5
Srishty Rode
- फोटो : instagram
वीडियो में सृष्टि ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। कमजोरी की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी जिस वह से अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई गई। हालांकि पहले से बेहतर हूं और काम की वजह से पुणे जा रही हूं।' इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई तस्वीर और वीडियो में सृष्टि कमजोर भी लग रही हैं। सृष्टि टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 'सरस्वतीचंद्र', 'मोही', 'चलती का नाम गाड़ी' और 'इश्कबाज' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार 'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट पर्दे पर दिखाई दी थीं।
3 of 5
Srishty Rode
- फोटो : file photo
शो की शुरुआत में सृष्टि ने भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन बाद में वह खूब लड़ाई-झगड़ा करते हुए दिखाई दीं। सृष्टि फिलाने से कुछ हफ्ते पहले घर से बेघर हो गई थीं। शो से बाहर आते ही सृष्टि को बड़ा झटका लगा था। सृष्टि की सगाई टूट गई थी। मनीष और सृष्टि की सगाई का टूटना कुछ लोग 'बिग बॉस' में उनके और रोहित के बीच की नजदीकियों से जोड़कर देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rohit Suchanti Srishty Rode
- फोटो : twitter
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक सृष्टि के पूर्व मंगेतर मनीष ने इस बात से साफ इंकार किया था। मनीष नागदेव ने अपने और रिश्ते के टूटने की बात तो कबूली लेकिन ऐसा किसी तीसरे की वजह से हुआ इस बात से साफ इंकार किया। मनीष के मुताबिक जो भी हुआ है वह उनके और सृष्टि की आपसी रजामंदी से हुआ। 'हम दोनों एक दूसरे से कुछ अलग चाहते थे और अलग उम्मीदें भी थीं। हम लोगों ने आपस में बातचीत की और यह फैसला लिया कि अब अलग हो जाना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev
- फोटो : twitter
मनीष ने आगे कहा कि 'मैं सृष्टि की बहुत इज्जत करता हूं और करता रहूंगा। हमारा रिश्ता बहुत खूबसूरत रहा है। अब इस रिश्ते का कोई मतलब नहीं बनता जब सब कुछ खत्म हो गया हो। फिलहाल मैं अपने काम की तरफ ध्यान दे रहा हूं।' सृष्टि रोडे की तरह मनीष नागदेव भी टेलीविजन एक्टर हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। इस वक्त मनीष नागदेव 'उड़ान' सीरियल कर रहे हैं जिसमें वह आकाश का किरदार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।