फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dance Plus 5 Grand Finale Winner: रूपेश बने विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिले 15 लाख

Sun, 23 Feb 2020 07:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 23 Feb 2020 07:10 AM IST
Dance Plus 5 Grand Finale Winner Rupesh Bane win Dance Plus 5 team of Dharmesh Yelande
डांस प्लस 5 विजेता- Rupesh Bane - फोटो : social media

छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो डांस प्लस के सीजन पांच को विजेता मिल गया है। डांस प्लस 5 के विजेता मुंबई के रहने वाले रूपेश बने हैं। वह धर्मेश येलांडे की टीम में थे। फिनाले की रेस में जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश थे। जनम डांस ग्रुप फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहा। विजेता की घोषण शो के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने की। 

Dance Plus 5 Grand Finale Winner Rupesh Bane win Dance Plus 5 team of Dharmesh Yelande
Rupesh Bane - फोटो : social media

डांस प्लस 5 का खिताब जीतने पर रूपेश बने को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का इनाम भी मिला है। रेमो डिसूजा ने विजेता के तौर पर जैसे ही रूपेश के नाम की घोषणा की तो वह खुशी से स्टेज पर कूदने लगे और शर्टलेस हो गए। इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें डांस प्लस 5 के विजेत की ट्रॉफी दी। रूपेश बने ने अपनी ट्रॉफी मां के साथ साझा की। इस दौरान रूपेश की मां और उनके भाई काफी भावुक होते दिखाई दिए। 

Dance Plus 5 Grand Finale Winner Rupesh Bane win Dance Plus 5 team of Dharmesh Yelande
Rupesh Bane - फोटो : social media

डांस प्लस 5 जीते के बाद रूपेश बने ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने शो के अंदर अपने सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डांस प्लस 5 के पूरे सफर में उनका हर एक पल काफी यादगार रहा। वह अपने इस सफर को कभी नहीं भूल सकते। गौरतलब है कि डांस प्लस का सीजन पांच पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। दर्शकों ने इस सीजन को काफी पसंद भी किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Congrats Rupesh Bane for winning #DancePlus5! #TeamDharmesh @rupeshbane_0011 @remodsouza @raghavjuyal @punitjpathakofficial @dharmesh0011 @karishmachavan @suresh_kingsunited

A post shared by StarPlus (@starplus) on

विज्ञापन
Dance Plus 5 Grand Finale Winner Rupesh Bane win Dance Plus 5 team of Dharmesh Yelande
dharmendra - फोटो : social media

वहीं डांस प्लस 5 के फिनाले में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। फिनाले में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, पंजाबी गायक गुरू रंधावा और बागी 3 की स्टारकास्ट टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर नजर आए। इन सभी सितारों ने फिनाले में रेस में शामिल कंटेस्टेंट्स का काफी उत्साह बढ़ाया साथ ही अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों को जीता। 

Dance Plus 5 Grand Finale Winner Rupesh Bane win Dance Plus 5 team of Dharmesh Yelande
tiger shroff - फोटो : social media

डांस प्लस 5 के सेट पर श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। वहीं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फिल्म के गाने तुमसे मिलकर ना जाने क्यों को रिक्रिएट कर परफर्मेंस दी। इनके अलावा टीम के सभी कैप्टन्स करिश्मा चव्हाण, सुरेश मुकुंद, धर्मेश येलांडे और पुनीत पाठक ने भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस के सुर्खियां बटोरीं। 

पढ़ें: B'Day Spl: धोखा देने पर दूसरी पत्नी ने करण को जड़ा था चांटा, तलाक के बाद बिपाशा से की थी तीसरी शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed