फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Controversy: Babita ji will return in comedy show 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah', makers were angry due to casteist comment

TMKOC: शो में होगी 'बबीता जी' की वापसी, जातिवादी कमेंट के चलते नाराज थे मेकर्स

Tue, 24 Aug 2021 10:33 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 24 Aug 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Controversy: Babita ji will return in comedy show 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah', makers were angry due to casteist comment
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

टेलीविजन के सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दर्शकों को एक बार फिर बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता दिखाई देंगी। मुनमुन जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। दरअसल, शो के मेकर्स जातिवादी कमेंट करने के बाद से ही टीवी एक्ट्रेस से नाराज चल रहे थे। हालांकि, अब लगता है कि दोनों को बीच सुलह हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह इस हफ्ते से शो में दिखाई देने लगेंगी। 

विज्ञापन

 

जातिवादी कमेंट के चलते नाराज थे शो के निर्माता

शो में एक्ट्रेस की वापसी को लेकर पिछले काफी समय से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। यह तक कंफर्म नहीं था कि वह शो में वापसी करेंगी या नहीं। वहीं, प्रोडक्शन हाउस की तरफ से मिली जानकारी के लिए मुताबिक मुनमुन ने अभी तक शो नहीं छोड़ा है। खबरों के मुताबिक शो के निर्माता असित मोदी उनकी जातिवादी कमेंट से नाराज थे। निर्माता चाहते थे कि मुनमुन इसके लिए वीडियो जारी कर माफी मांगे। हालांकि, इस मामले में मुनमुन ट्विटर पर पहले ही माफी मांग चुकी थीं, लेकिन उनके लिए ये काफी नहीं था।

विज्ञापन

Controversy: Babita ji will return in comedy show 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah', makers were angry due to casteist comment
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस की वापसी से हैरान क्रू मेंबर

हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि अब असित मोदी और मुनमुन के बीच कोई समझौता हो गया है। अब दोनों इस मामले को वहीं छोड़ कर आगे बढ़ने के लिए राजी हो गए। साथ ही इस बारे में टीम के बाकी सदस्यों से भी बात नहीं करने के लिए कहा गया है। मामले में सुलह होने के बाद अब मुनमुन दत्ता ने शो के सेट पर शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस की वापसी को लेकर टीम के क्रू मेंबर भी काफी हैरान हैं। 

Controversy: Babita ji will return in comedy show 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah', makers were angry due to casteist comment
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

मुनमुन दत्ता के व्यवहार में हुआ बदलाव

ऐसा लग रहा है कि असित मोदी थोड़ा पीछे हट गए हैं। वहीं, मुनमुन दत्ता के व्यवहार में भी पहले से काफी बदलाव नजर आ रहा है। वह अब सेट पर लोगों के साथ पहले से ज्यादा विनम्र तरीके से बात कर रही हैं। इतना ही नहीं वह सेट के लोगों के साथ ज्यादा मिलनसार भी हो गई हैं, जैसे पहले उनके व्यवहार में शामिल नहीं था।

विज्ञापन

Controversy: Babita ji will return in comedy show 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah', makers were angry due to casteist comment
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मुनमुन दत्ता ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह जाति विशेष के बारे में टिप्पणी कर रहीं थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की। एक्ट्रेस पर दलितों के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी भावनाएं आहत करने का आरोप है।  उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई थी।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed