Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने की नेहा कक्कड़ की टांग खिंचाई, बोले- तुम्हारे पति ने तुम्हें हमसे ज्यादा...
'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में इस बार इंडियन आइडल के तीन जज, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया नजर आने वाले हैं। जिसका प्रोमो सोनी टीवी की तरफ से जारी कर दिया गया है।
विस्तार
कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड में कोई न कोई सेलिब्रिटी शिरकत करते नजर आते हैं और टीम के लोग व सेलेब्स बातें करने के साथ ही जमकर मस्ती करते हैं। इस हफ्ते के कॉमेडी नाइट में इंडियन आइडल के तीन जज, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया नजर आने वाले हैं। जिसका मजेदार प्रोमो भी सामने आ चुका है।
सोनी टीवी की तरफ से जारी किए गए 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' के नए प्रोमो में हर बार की तरह इस बार भी कपिल ने जमकर मेहमानों की टांग खींची। जहां विशाल ददलानी खुद ही खूब मस्ती करते नजर आए तो वहीं कपिल शर्मा ने हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ का खूब मजाक उड़ाया।
नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की खींची टांग
साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है। कपिल नेहा कक्कड़ से पूछते हैं, रोहन कैसे हैं? इस पर वह कहती हैं कि रोहन बहुत अच्छे हैं और उन्होंने आप सबके लिए बहुत सारा प्यार भेजा है। इस पर कपिल तुरंत अपने मजाकिया लहजे में कहते उन्होंने हमसे ज्यादा तो आपको प्यार दिया है। इसके बाद कपिल शर्मा हिमेश रेशमिया से कहते हैं...हिमेश सर हर बार ये सरप्राइज देते हैं, दो साल छोटे हो रहे हैं। शादी के लिए फोटो तो नहीं भेज रहे कहीं। इस हर हिमेश कहते हैं बहुत दिक्कत है शादी।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर के लिए बदल गए हैं डेटिंग के मायने, एक्ट्रेस को पार्टनर में चाहिए ये खूबियां
इंडियन आइडल के लिए चुन लिए गए टॉप 15
बता दें कि प्रतिभाशाली नए सिंगर्स को मंच प्रदान करने वाले रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' का प्रीमियर पिछले महीने हुआ था और अब पिछले हफ्ते टॉप 15 लोगों को चुल लिया गया है, जो मंच पर अपनी गायकी का टैलेंट दिखाएंगे।