फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कैसे शुरू हुई कॉमेडियन भारती की लव स्टोरी, आज गोवा में लेंगी 7 फेरे

Sun, 03 Dec 2017 01:04 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
comedian bharti singh romantic love story, Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa wedding
Bharti Singh
कॉमेडी के मंच पर दूसरों को हंसाने वाली भारती सिंह किसी के दिल में कब समा गई, पता ही नहीं चला। आइए जानते हैं उनकी रियल लव स्टोरी के बारे में...
comedian bharti singh romantic love story, Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa wedding
bharti singh - फोटो : bharti singh
हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन भारती सिंह की, जो अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ 3 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। तीन दिसंबर 2017 को दोनों गोवा में सात फेरे लेंगे।

इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब भारती ने हर्ष ने अपनी शादी का कार्ड इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। शादी की डेट फिक्स होते ही भारती और हर्ष तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही भारती अपने वजन को भी कम करने में जुटी हैं। भारती ने खुद अपनी लव स्टोरी को शेयर किया।
comedian bharti singh romantic love story, Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa wedding
Bharti Singh - फोटो : Instagram
एक कार्यक्रम के सिलसिले में हर्ष के साथ चंडीगढ़ पहुंची भारती सिंह ने जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की थीं। भारती ने कहा मैंने कभी प्यार नही किया था, मुझे लगता था कि मोटी हूं तो किसी मोटे से ही शादी होगी, लेकिन हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया।

 उसके ‘आई लव यू’ कहने से मेरे में बदलाव आया। भारती ने बताया कि हम दोनों पिछले सात साल से प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे को जानते हैं। हर्ष गुजराती हैं और मैं पंजाबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
comedian bharti singh romantic love story, Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa wedding
Bharti Singh
आपको बता दें कि भारती अपने मंगेतर के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए-8 में शामिल हुईं थीं। हालांकि जजों से कम प्वाइंट मिलने की वजह से इस कपल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था, लेकिन शो में इस जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।

भारती सिंह ने बताया कि डांस शो नच बलिए सीजन- 8 में हर्ष को मनाना मेरे लिए ऐसा था मानों माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना, क्योंकि हर्ष ने अब तक किसी भी स्टेज पर सीधे तौर पर परफारमेंस नही दी थी।
विज्ञापन
comedian bharti singh romantic love story, Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa wedding
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
भारती के मुताबिक मेरे जितने भी कॉमेडी शो हुए, हर्ष उनकी स्क्रिप्ट लिखते आए हैं।  इसलिए जब इस शो के बारे मे बात हुई तो मैंने हर्ष के सामने इस प्रस्ताव को रखा। उन्हें मनाने में इतनी मुश्किल आई बयान नही कर सकती, लेकिन मेरी खुशी के लिए हर्ष ने हां कर दी।

 स्टेज पर हर्ष की किसी तरह की अनुभव न होने से क्या डांस पर प्रभाव पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में भारती ने कहा कि मुझे अपने साथ -साथ हर्ष के डांस स्टेप को भी सुधारने की चुनौती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed