फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: एक सीरियल से घर-घर में फेमस हो गए थे सीजेन खान, देखिए लाइमलाइट से दूर अब कैसे दिखते हैं 'प्रेरणा' के 'अनुराग'

Tue, 28 Dec 2021 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Dec 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Cezanne Khan Birthday: See Kasautii Zindagii Kay Anurag Basu look now
Cezanne Khan - फोटो : Instagram

एकता कपूर का हिट टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' तो आपको याद ही होगा। इस सीरियल में श्वेता तिवारी ने प्रेरणा और सीजेन खान ने अनुराग बसु की मुख्य भूमिका निभाई थी। श्वेता तिवारी तो अभी भी सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन सीजेन लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। आज सीजेन खान (Cezanne Khan) का जन्मदिन है। सीजेन खान आज 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर 1977 को मुंबई में हुआ था।

Cezanne Khan Birthday: See Kasautii Zindagii Kay Anurag Basu look now
सीजेन खान - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में रहता है परिवार
सीजेन को लोग अनुराग नाम से ही पुकारने लगे थे। वहीं श्वेता तिवारी को प्रेरणा के नाम से। सीजेन का जन्म महाराष्ट्र में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता रईस खान पाकिस्तान के फेमस सितार वादक रहे। वहीं उनका भाई सुहेल खान सिंगर है। सीजेन का पूरा परिवार कराची में रहता है। 

Cezanne Khan Birthday: See Kasautii Zindagii Kay Anurag Basu look now
सीजेन खान

सीजेन दिखने में काफी हैंडसम थे ऐसे में उनके दोस्तों ने उन्हें कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग करने को कहा और इस तरह वह मॉडलिंग और थिएटर की दुनिया में आ गए। कॉलेज पूरा करने के बाद सीजेन एमबीए करने लगे। इसी दौरान उन्हें एक फिल्म भी ऑफर हुईं। ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई लेकिन इसकी वजह से सीजेन को अपना एमबीए जरूर छोड़ना पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cezanne Khan Birthday: See Kasautii Zindagii Kay Anurag Basu look now
सीजेन खान

'हसरतें' सीरियल से शुरू किया करियर
सीजेन ने टीवी सीरियल 'हसरतें' से अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद वो कई और सीरियल में नजर आए। लेकिन उन्हें पहचान 'कसौटी' में अनुराग बनकर ही मिली। शो में वो प्रेरणा के प्रेमी बने थे लेकिन असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे।  इसके बाद सीजेन ने सीरियल 'एक लड़की अंजानी सी' और 'गंगा' जैसे हिट सीरियल में काम किया। इसके बाद उनका करियर कुछ खास नहीं चला जिसके बाद वे वापस पाकिस्तान लौट गए।

विज्ञापन
Cezanne Khan Birthday: See Kasautii Zindagii Kay Anurag Basu look now
सीजेन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शादी को लेकर चला विवाद
अमेरिका में रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला आयशा मर्चेंट ने सीजेन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए 2015 में उससे शादी की थी और इसके तुरंत बाद उन्हें तलाक दे दिया। इस पूरी बात पर सीजेन ने कहा था कि वो लड़की उनकी दूर की रिश्तेदार हैं और वे ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed