{"_id":"6144070fc1daa4094d5574f7","slug":"birthday-special-sanaya-irani-has-worked-with-shahrukh-to-aamir-this-is-how-she-got-her-first-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: शाहरुख से आमिर संग काम कर चुकी हैं सनाया ईरानी, ऐसे मिला था पहला प्यार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Birthday Special: शाहरुख से आमिर संग काम कर चुकी हैं सनाया ईरानी, ऐसे मिला था पहला प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनाया ईरानी और मोहित सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक सनाया ईरानी और मोहित सहगल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं। दोस्ती, प्यार और फिर शादी तक का सफर दोनों के लिए बेहद रोचक रहा है। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। वहीं सनाया आज 38 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में।
दिल्ली के मोहित सहगल और मुंबई की सनाया की पहली मुलाकात उनके शो 'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई। दोनों को साथ में स्क्रिप्ट पढ़कर प्रक्टिस करनी थी। जैसे ही स्क्रिप्ट खतम होती है दोनों एक दूसरे को देखकर हसंने लगते हैं। दोनों की शुरुआत में बात सिर्फ काम को लेकर ही होती थी। टीवी स्क्रीन पर ख़ुशी और सम्राट का किरदार निभानेवाले सनाया और मोहित को रियल लाइफ में दोस्ती करने में टाइम लगा।
2 of 5
सनाया ईरानी और मोहित सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी स्क्रीन पर दोनों अपनी दोस्ती और प्यार को लेकर चर्चा में रहते थे, लेकिन असल जिंदगी में दोनों की दोस्ती में टाइम लगा। दोनों एक दूसरे से प्रोफोशनली ही मिलते थे। शो के दौरान दोस्ती तो हो गई लेकिन दोनों ने अपने दिल का हाल एक दूसरे को अब तक नहीं सुनाया था। शो के खत्म होने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे।
3 of 5
सनाया ईरानी और मोहित सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन दोनों ने खुलकर कभी इस बात का जिक्र एक दूसरे से नहीं किया था। उन दोनों को एक्टर अर्जुन बिजलानी ने एहसास दिलाया कि वह एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। उनके साथी दोस्त उन्हें इस बात के लिए चिढ़ाते भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनाया ईरानी और मोहित सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहित पंजाबी हैं और सनाया पारसी, ऐसे में दोनों सोचते थे कि उनकी शादी कैसे होगी। हालांकि दोनों ने बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी 25 जनवरी 2017 को दोनों ने गोवा में बीच वेडिंग की। दोनों आज एक दूसरे का साथ पाकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनाया ईरानी
- फोटो : instagram: sanayairani
बता दें कि 2006 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सनाया ने शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जैसे कई स्टार्स के साथ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।