बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। शिल्पा का ये फोटोशूट फोटोग्राफर रोहित वर्मा ने किया है साथ में माया भी इन फोटोज में नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट की वीडियो भी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे लेकर फैंस बहुत ही खुश हैं और कमेंट्स कर रहेे हैं।
Bigg Boss विनर शिल्पा शिंदे का फोटोशूट वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स
शिल्पा बिग बॉस 11 की ट्रॉफी जीतने के बाद सातवें आसमान पर हैं और अब वह कुछ ज्यादा ही बिजी रहने लगी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके फोटोशूट पर उनके फैंस के कमेंट्स भी आ रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस शो में साढ़े तीन महीने सधा हुआ गेम खेल शिल्पा ने अंत में ट्रॉफी अपने नाम की।
शिल्पा शिंदे और फोटोग्राफर रोहित वर्मा के वीडियो को शिल्पा शिंदे बी नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूजर ने शेयर किया है। शिल्पा वीडियो में पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा और रोहित काफी खुश दिख रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे की कुछ फोटोज भी शेयर की जा रही हैं।
Only for my fans.. love u all.. @maya_fashion_photographer
A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on
बता दें कि इस कड़ी में एक वीडियो शिल्पा शिंदे ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। जिसमें वह एक दम अलग लुक में नजर आ रही हैं। बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे शो के दौरान टीवी अदाकारा हिना खान और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ लड़ाई करते हुए भी नजर आ चुकी हैं। शिल्पा ने दर्शकों को शो के दौरान बहुत एंटरटेन किया और शो के विनर का खिताब भी जीता।
Good morning #shilpashinde #like4like #pretty #cute #beauty #look
A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashindeb) on
बिग बॉस शो जीतने के बाद शिल्पा ने अपने दोस्तों को पार्टी भी दी थी और कई दिनों तक वह इन पार्टियों में ही बिजी रहीं। लेकिन शो के बाद बिग बॉस 11 की ही कंटेस्टेंट अर्शी खान ने भी एक पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने शिल्पा को भी बुलाया था लेकिन किसी कारण शिल्पा पार्टी में नहीं पहुंच सकीं। इस पार्टी में बिग बॉस शो के विकास गुप्ता, ज्योति कुमारी और आकाश डडलानी पहुंचे थे।