बिग बॉस 12 में जयपुर से पहुंची खान सिस्टर्स (सबा और सोमी) में से सबा पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गई हैं। सबा के साथ अनूप जलोटा का भी बिग बॉस का सफर खत्म हो गया। बता दें कि सबा खान के जाने से पूरा घर फूट-फूटकर रोया था और उनकी छोटी बहन सोमी खान अब घर में अकेली खेल रही हैं।
बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट के घर पहुंचने पर फैन्स हुए बेकाबू, एयरपोर्ट पर रोक खिचवाई फोटो
सबा खान के शो से निकलने पर भले ही उनके फैन्स नाराज हो गए हो लेकिन जैसे ही वह अपने घर जयपुर पहुंची तो सबके चेहरे से मायूसी दूर हो गई। एयरपोर्ट पर सबा का पूरा परिवार उन्हें लेने पहुंचा जहां उनके फैन्स भी मौजूद थे। सबा खान कुछ उदास जरूर थीं लेकिन अपना परिवार और फैन्स देखकर वह काफी खुश हुईं। बता दें कि सबा का अच्छे से स्वागत भी किया गया।
वहीं, एयरपोर्ट पर मौजूद सबा खान के फैन्स उन्हें देखने के लिए परेशान हुए जा रहे थे। ऐसे में सबा ने भी अपने फैन्स को नाराज ना करते हुए उनके साथ रुककर फोटो खिचवाई। बता दें कि सबा खान के किसी एक फैन ने ही यह फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
A post shared by 💫saba khan. somi khan (@realsabasomikhan) on
सबा खान शो में 6 हफ्ते रुकीं और इस दौरान दोनों बहनों ने मिलकर घरवालों की बैंड भी बजाई। खान सिस्टर्स घर के हर मुद्दे पर एक रहती थीं। दोनों को एक-दूसरे की बुराई पसंद नहीं थीं। घर में होने वाली लड़ाई में दोनों एक साथ लड़ती थीं। लेकिन कई-कई बार दोनों बहनों में भी कहासुनी देखने मिली। दोनों ही बहन बेबाक अंदाज वाली हैं। सबा खान अब बिग बॉस में नहीं हैं लेकिन सोमी खान घर में अच्छा गेम खेल रही हैं।
बता दें कि घर से बेघर होने के बाद सबा खान ने घर में बने अपने दुश्मनों पर जमकर बयानबाजी की। उन्होंने दीपिका कक्कड़ को घर में सबसे ज्यादा फेक बताया तो वहीं श्रीसंथ को घटिया इंसान कहा।