बिग बॉस 12 में 44वें दिन दिवाली धमाका एपिसोड में विकास गुप्ता और सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने एंट्री ली। दोनों घर में अपना सामान लेकर आए हैं और कुछ दिन तक घरवालों के साथ रहेंगे। बता दें कि इस दौरान शिल्पा और विकास के बीच एक बार फिर जंग देखने को मिली जिसमें श्रीसंथ ने विकास गुप्ता को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें मारने के लिए चढ़ पड़े..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
दरअसल, गुप्ता परिवार और शिंदे परिवार के बीच गांव की रंगोली टास्क चल रहा है जिसमें शिल्पा की टीम के साथी कंटेस्टेंट श्रीसंथ और विकास गुप्ता में तगड़ी रार हो गई। इस दौरान श्रीसंथ ने विकास पर धावा बोल दिया और उन्हें अनाप-शनाप भी कह डाला। इतना ही नहीं श्रीसंथ ने करणवीर पर जमकर वार किया। श्रीसंथ टास्क के दौरान आपे से बाहर नजर आए।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इससे पहले विकास और शिल्पा सीजन 11 के सबसे लड़ाकू और मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट थे। ऐसे में दोनों को इसलिए घर में भेजा है कि वह सीजन 12 के कंटेस्टेंट को खेल समझा सके।घर में जाते ही शिल्पा ने एक-एक कंटेस्टेट को समझाया और कहा कि पागल बन जाओ ठंडे मत पड़ो। वहीं, विकास ने कहा कि घर में कुछ करो अपनी मौजूदगी दर्ज करवाओ। तभी लोगों को लगेगा कि आप शो में हैं वरना लोग शो देखना छोड़ देंगे।
बता दें कि पेशे से वकील रोमिल चौधरी इस वक्त शिल्पा शिंदे की पहली पसंद बने हुए हैं। शिल्पा घर में सबसे ज्यादा मजबूत कंटेस्टेंट रोमिल को मानती हैं और उन्हें फाइनल तक भी देखती है। इसके अलावा शिल्पा घर के मास्टरमाइंड के रुप में भी रोमिल को देखती हैं। उन्हें लगता है कि वो काफी अच्छा और समझदारी के साथ खेलते हैं।
आखिर में आपको बता दें कि वाइल्ड कार्ड के जरिए घर का हिस्सा बनी बिग बॉस मराठी की विनर मेघा धाड़े के बारे में कहती हैं कि वो भी एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं और घरवाले उन्हें देख सकते में है। ऐसे में वो एक चुनौती बनी हुई हैं। इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि वो फिनाले में किन टॉप 3 कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं तो वो कहती हैं कि वो श्रीसंथ, रोमिल और सुरभि राणा को देखना चाहती हैं। शिल्पा ने कहा कि हालांकि श्रीसंथ कभी-कभी बचकाना बर्ताव करते हैं लेकिन वो अच्छा खेल रहे हैं।