फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS OTT: जानिए कौन हैं बिग बॉस OTT में हॉटनेस का तड़का लगाने आ रहीं निया शर्मा

Mon, 30 Aug 2021 09:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 30 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: who is Nia Sharma to enter Bigg Boss OTT as wild card contestant
निया शर्मा - फोटो : instagram

निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। उन्होंने काली- एक अग्निपरीक्षा टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक के बाद एक कई हिट शोज करने के साथ ही निया शर्मा ने खुद की पर्सनैलिटी काम करना शुरु किया। टीवी में भोली भाली दिखने वाली निया आज एशिया की सबसे हॉट लड़कियों में शुमार होती हैं। खतरों के खिलाड़ी की विनर रह चुकीं निया अब 1 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। निया अपने बोल्ड अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में ये देखना रोचक होगा कि बिग बॉस में निया का कौन सा रुप निकल कर आता है। चलिए जानते हैं कौन हैं निया और कैसे वो बन गईं टीवी कि दुनिया का सबसे बड़ा नाम।

Bigg Boss OTT: who is Nia Sharma to enter Bigg Boss OTT as wild card contestant
निया शर्मा - फोटो : instagram

दिल्ली की हैं निया
निया शर्मा का असली नाम नेहा है और उनका जन्म दिल्ली में  17 सितंबर 1990 में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की थी। मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में कदम रखा। साल 2010 में उन्हें उनका पहला टीवी सीरियल 'काली एक अग्निपरीक्षा' मिला। इस सीरियल में उन्हें काम करने का मौका तो मिला, लेकिन वह पहचान बनाने में असफल रहीं।

Bigg Boss OTT: who is Nia Sharma to enter Bigg Boss OTT as wild card contestant
निया शर्मा - फोटो : instagram

सफलता की सीढ़ी
निया को छोटे पर्दे पर काम करने के कई ऑफर मिल रहे थे। लेकिन उन्होंने साल 2011 में 'एक हजारों में मेरी बहना है' में काम करना शुरु कर दिया। शो इतना बड़ा हिट हुआ कि निया घर घर में पहचानी जाने लगीं। शो में उन्होंने मान्वी का किरदार निभाया था और उनकी चुलबुली अदा ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद वो जमाई राजा, फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी, इश्क में मरजावा और नागिन 4 जैसे सुपरहिट शो का हिस्सा भी रहीं। 2020 में नेहा फिर से फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भी नजर आईं और शो को जीता भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: who is Nia Sharma to enter Bigg Boss OTT as wild card contestant
निया शर्मा - फोटो : Instagram

3 बार बनी तीसरी सबसे सेक्सी वुमन
आपको जानकार हैरानी हो सकती है लेकिन निया शर्मा 3 बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दरअसल, ब्रिटिश न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निया को तीसरा स्थान मिला था। इस सर्वे में निया ने इस लिस्ट में आलिया और कैटरीना जैसी टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को पछाड़ दिया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT: who is Nia Sharma to enter Bigg Boss OTT as wild card contestant
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विवादों से रहता है नाता
निया अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से विवादों का भी हिस्सा बन जाती हैं। चाहें वह सोशल मीडिया हो या फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन। निया अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 1 सितंबर को उनकी एंट्री के साथ ही बिग-बॉस में क्या धमाल देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed