बिग बॉस ओटीटी भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन घर में शुरू हुई कुछ कंटेस्टेंट के बीच की दुश्मनी अभी भी ताजा है। बिग बॉस ओटीटी के घर में हमने देखा कि दिव्या अग्रवाल की बहुत ही कम लोगों के साथ दोस्ती हुई। लेकिन प्रतीक के अलावा घर के अंदर अगर उनका अगर किसी से सबसे अधिक झगड़ा हुआ तो वो थीं नेहा भसीन और शमिता शेट्टी। शमिता और दिव्या के बीच फिर भी कही न कही बातचीत हो जाती थी, लेकिन पूरे सीजन में नेहा और दिव्या के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला।
Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल की वजह से नेहा भसीन हुईं डिप्रेशन का शिकार, अभिनेत्री ने यूं किया पलटवार
नेहा ने कहा दिव्या की वजह से डिप्रेशन में गई
इतना ही नहीं नेहा भसीन ने दिव्या अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो उस दौरान मुझे दिव्या जैसे कई लोग मिले थे जो लोगों के दिमाग से खेलते हैं। मेरे साथ घर में जो अंडरगारमेंट्स वाला सीन हुआ उसने मुझे बहुत चोट पहुंचाई, इसके अलावा जो भी दिव्या ने मुझे बोला उसकी वजह से मैं काफी डिप्रेशन में चली गई थी और मुझे सुसाइड जैसे ख्याल आने लगे थे। दिव्या भी ऐसा ही कुछ कर रही हैं।
दिव्या ने नेहा के बयान पर किया पलटवार
दिव्या अग्रवाल ने नेहा भसीन के इस बयान पर पलटवार करते हुए एक मीडिया चैनल से बातचीत की। बिग बॉस ओटीटी विजेता ने कहा, ‘ये बहुत ही फनी है, आप दूसरों से इतना अधिक प्रभावित कैसे हो सकते हैं। वो शो में खुद को एक मजबूत महिला बताती थीं, लेकिन मुझे लगता है मजबूत महिला वो होती है जो अपने डर को स्वीकार करके जिंदगी में आगे बढ़े।
नेहा ने बताया था बचपन का दर्द
दिव्या अग्रवाल ने मीडिया से खास बातचीत में आगे कहा, ‘नेहा भसीन ने शो में बताया था कि वो बचपन में बहुत रोई हैं, लोगों ने उन्हें बचपन में बहुत धमकियां दी, लेकिन फिर भी वो बहुत मजबूत हैं। लेकिन मुझे लगता है इंसान तब मजबूत बंता है जब वो अपनी पुरानी चीजों से पूरी तरह से बाहर आ जाता है और उन पर पुरानी बातों का बिलकुल प्रभाव नहीं पड़ता है।
दिव्या ने कहा अपने ऊपर सवाल न उठाएं
दिव्या ने नेहा भसीन के बयान पर आगे प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘हम अक्सर महिलाओं को लेकर अलग-अलग टिप्पणी करते हैं। आप अपने ऊपर सवाल न उठाएं, मुझे नहीं पता बाहर क्या दिख रहा है, सच में नहीं पता था बाहर क्या होगा। मैंने कभी ये बाते नहीं की कि बाहर क्या दिख रहा होगा, मैं कैसी दिख रही होंगी। आप ये कह रही हैं दिव्या ने मुझे प्रभावित किया। मेरी तरह कई महिलाएं हैं जो अपने लिए खड़ी होती हैं और परिस्थितियों का सामना करती हैं’। बता दें कि ‘गंदी चड्डी’ वाली घटना और लोगों के व्यवहार को देखकर नेहा भसीन शो में बहुत रोईं थीं। इसी के साथ वो ये कहती हुईं भी दिखी कि बिग बॉस में जो कुछ भी उनके साथ हुआ वो उनके दिमाग से नहीं जा रहा है।