फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: किन्नर बहू बनकर लोगों के दिलों में बस गईं रुबीना दिलैक, जानें बिग बॉस 14 की विजेता के बारे में खास बातें

Thu, 26 Aug 2021 07:09 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 26 Aug 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
Rubina dilaik birthday from portraying a transgender bride to winning Bigg Boss 14 trophy some interesting facts about actress
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

26 अगस्त 1987 को हिमाचल में जन्मीं रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हैं। उन्होंने साल 2006 में मिस शिमला प्रतियोगिता में भाग लिया था और जीत का ताज अपने नाम किया था। रुबीना को शुरू से ही अभिनय में दिलचस्पी थी ऐसे मे उन्होंने छोटे पर्द पर सीरियल 'छोटी बहू' से कदम रखा। इस शो में रुबीना की अदायगी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद रुबीना ने 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह', 'देवों के देव महादेव', 'तू आशिकी' जैसे कई शो में काम किया।



छोटे पर्दे की पसंदीदा बहू हैं रुबीना

छोटे पर्दे पर रुबीना हमेशा संस्कारी बहू और बेटी के किरदार में नजर आईं। हालांकि असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड और बिंदास हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर बिकिनी में भी तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। रुबीना को अपनी संस्कारी छवि तोड़ने में तब मदद मिली जब उन्होंने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया और इस शो की विजेता बनीं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कुछ खास बातें।

Rubina dilaik birthday from portraying a transgender bride to winning Bigg Boss 14 trophy some interesting facts about actress
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रुबीना दिलैक ने टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था। इसके 14वें सीजन में रुबीना कई मशहूर सेलेब्स के साथ नजर आईं थीं। यहां तक कि उनके पति अभिनव भी इस शो का हिस्सा था। हालांकि सबको हराते हुए रुबीना ने ये खिताब अपने नाम किया था। उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था।

Rubina dilaik birthday from portraying a transgender bride to winning Bigg Boss 14 trophy some interesting facts about actress
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरियल की बात करें तो रुबीना ने 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में भी काम किया है। इस शो में उन्होंने एक किन्नर बहू का किरदार निभाया था। आम तौर पर ऐसे चैलेंजिंग रोल करना हर अभिनेत्री के बस की बात नहीं होती है लेकिन रुबीना ने इस किरदार को स्वीकारा और फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina dilaik birthday from portraying a transgender bride to winning Bigg Boss 14 trophy some interesting facts about actress
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

रुबीना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। अभिनव से शादी करने से पहले रुबीना अभिनेता अविनाश के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि दोनों का रिलेशन लंबे समय तक नहीं चल पाया था। कपल को लेकर अफवाह भी थी कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है लेकिन बाद में दोनों ने ही इससे इंकार कर दिया था। साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जो उनके फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाली खबर थी।

विज्ञापन
Rubina dilaik birthday from portraying a transgender bride to winning Bigg Boss 14 trophy some interesting facts about actress
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना ने ब्रेकअप की वजह अविनाश का दूसरी अभिनेत्री संग अफेयर बताया था और कहा कि उन्होंने मेरे साथ धोखा किया था। रुबीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले रिलेशनशिप्स ने उन्हें और मजबूत बनाया है। बीते समय में जो कुछ भी हुआ वह उनके लिए अच्छा था, क्योंकि इसके बाद वह एक अच्छी और बेहतर इंसान बनीं। अविनाश से ब्रेकअप के बाद रुबीना को अभिनव शुक्ला में अपना प्यार मिला। दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed