टीवी और फिल्म अभिनेत्री अनीता हसनंदानी कल 14 अप्रैल को अपना 38वा जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। वह तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह टेलीविजन की दुनिया में अपने नागिन के किरदार से आज भी मशहूर हैं। अनीता का टीवी करियर के दौरान अफेयर भी रहा था लेकिन ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी। हाल ही में अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह सब फोटोग्राफी का कमाल था।
टीवी की इस 'नागिन' ने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और से कर ली थी शादी, यहां शुरू हुई थी लवस्टोरी
नागिन 3 फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। सीरियल में वो विशाखा का किरदार निभा रही हैं जो कि बेहद पॉपुलर है। अनीता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। फिर अनीता ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर इसकी सच्चाई बताई थी।
कैप्शन में अनीता ने ये साफ कर दिया था कि वो प्रेंग्नेंट हैं या नहीं। अनीता ने पति रोहित रेड्डी को टैग करते हुए लिखा था 'अगर मैं खुलेआम फेक बेबी बंप के साथ ऐसी तस्वीरें शेयर कर सकती हूं तो रियल बेबी बंप के साथ क्या करूंगी। रोहित तुम्हें अपनी फोटोग्राफी स्किल और अच्छी करनी चाहिए।' आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी की मुलाकात करीब 8 साल पहले हुई थी। अनीता और रोहित एक ही जिम में वर्कआउट के लिए आते थे। अनीता पहली बार रोहित से यहीं मिली थीं।
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों कई मौकों पर एक साथ जीने लगे। कुछ समय बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर 2013 को अपने तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड रोहित रेड्डी से शादी कर ली थी।
गौरतलब है कि अनीता रोहित से पहले 6 साल बड़े टीवी एक्टर एजाज खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि साल 2010 में ही रोहित रेड्डी से मुलाकात के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और अनीता ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एजाज खान को छोड़कर रोहित से शादी कर ली थी।