फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाउडस्पीकर पर अजान से परेशान 'बिग बॉस' का एक्स कंटेस्टेंट, कहा- 'एक साथ चार मस्जिदों से आती है आवाज'

Mon, 13 Jul 2020 08:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Jul 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ex contestant Pritam Singh Upset at playing Azaan on loudspeakers
प्रीतम सिंह - फोटो : Social Media

गायक सोनू निगम और गीतकार जावेद अख्तर लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में अजान पर सवाल उठा चुके हैं। इसे लेकर पिछले दिनों काफी बहस भी हो चुकी है। अब इस कड़ी में बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी प्रीतम सिंह का नाम भी जुड़ गया है। सोमवार सुबह उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर तेज आवाज में होने वाली अजान पर तंज कसा।

bigg boss ex contestant Pritam Singh Upset at playing Azaan on loudspeakers
प्रीतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीतम सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'समझने वाली बात है कि एक जगह पर चार मस्जिद हैं, इनसे पांच बजे अजान की आवाज आती है। बात ये है कि आपस में ही प्रतियोगिता चल रही है कि कौन कितनी जोर से अजान लगाएगा। सोचने वाली बात ये है कि किसकी आवाज अल्लाह तक जाएगी। आप भी सोचिए और मैं भी सोचता हूं। गुड मॉर्निंग सबका मालिक एक।'

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

Samajh ne wali baat hai ek jagah Mein char masjid hai 4 masjidon se 5 baje Azaan ki awaz aati hai !Baat yah hai ki aapas...

Posted by Pretaam Singh on Sunday, 12 July 2020

bigg boss ex contestant Pritam Singh Upset at playing Azaan on loudspeakers
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि इससे पहले जावेद अख्तर ने भी लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था, 'करीबन 50 सालों तक लाउडस्पीकर पर अजान देना अनुचित रहा, लेकिन धीरे- धीरे यह हलाल हो गई। जो अब खत्म ही नहीं हो रही है। उम्मीद है कि लाउडस्पीकर पर हो रही अजान से लोगों की परेशानियों को देखते हुए इसे बंद कर दिया जाएगा।' उनके ट्वीट पर जमकर हंगामा हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ex contestant Pritam Singh Upset at playing Azaan on loudspeakers
सोनू निगम - फोटो : Twitter

बता दें कि साल 2017 में सोनू निगम ने भी ऐसा ही ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'भगवान सबका ख्याल रखे। मैं मुसलमान नहीं हूं, लेकिन मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है। ये थोपी हुई धार्मिकता भारत में कब खत्म होगी? और मोहम्मद साहब ने जब इस्लाम बनाया था तब बिजली थी ही नहीं। एडिसन के बाद मुझे ये कर्कश आवाज क्यों सुननी पड़ती है? मैं ऐसे किसी भी मंदिर या गुरुद्वारे में यकीन नहीं रखता तो धर्म में यकीन न रखने वाले लोगों को जगाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हो। फिर क्यों? ईमानदार? सच्चा? गुंडागर्दी है बस।'

विज्ञापन
bigg boss ex contestant Pritam Singh Upset at playing Azaan on loudspeakers
प्रीतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बात प्रीतम की करें तो पिछले दिनों उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि उनके पास कोई काम नहीं है। प्रीतम ने लिखा था, 'पैंडेमिक की इस स्थिति की वजह से बहुत सारे लोग भी परेशान हैं और कई हो रहे हैं। मैं उनमें से एक हूं। मेरे पास रेडियो का बहुत एक्सपीरियंस है। साथ ही एक अभिनेता के तौर पर भी, लेकिन मेरे पास जॉब नहीं है। छह महीने पहले मैंने रेडियो छोड़ दिया था। सोचा था कि मेरे लिए अभिनेता के तौर पर एक अच्छा कदम रहेगा। टीवी होस्ट करने के साथ मैं और भी अच्छा काम कर रहा था लेकिन अचानक से यह कोरोना वायरस आ गया।'

अपनी शादी और बच्चों को लेकर कार्तिक आर्यन ने बोली बड़ी बात, फैंस ने पूछा था- 'शादी कब करोगे ?'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed