हिना खान बिग बॉस 11 के बाद अब श्रीलंका में नजर आईं। हिना के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी भी थे। टीवी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस ट्रिप की फोटोज भी शेयर की हैं। खबर है कि दोनों वेलेंटाइन डे और बर्थडे के खास मौके पर वहां पहुंचे हैं। चलिए आपको बतातें है कि आखिर दोनों में से किसका था बर्थडे।
बिग बॉस 11 से सुर्खियों में आई टीवी सीरियल बहू 'अक्षरा' यानि कि हिना खान एक बार फिर चर्चा में हैं। शो में फाइनल की दहलीज से खाली हाथ घर लौटीं हिना खान कई दिनों तक हार के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं। लेकिन शो के ठीक एक महीने बाद वह ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ श्रीलंका में वेलेंटाइन डे और बीएफ का बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
दोनों श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ठहरे हैं जहां दोनों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान हिना खान बेहद खूबसूरत दिखीं और उन्होंने कुछ फोटोज भी साझा किये हैं। बता दें कि हिना खान बिग बॉस 11 में आखिरी तक रही थीं। लेकिन फाइनल में शिल्पा शिंदे के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
शो के खत्म होने के कई दिनों तक हिना खान ने न तो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया और न ही वे पब्लिकली कहीं स्पॉट हुईं । लेकिन इसके बाद वे अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव हुईं जहां उन्होंने बीएफ रॉकी के साथ शो में कंटेंस्टेंट रहे विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा से मिलने का ऐलान किया था।
बता दें कि शो की कंटेस्टेंट अर्शी खान ने एक पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने हिना खान को भी इनवाइट किया था। लेकिन हिना इस पार्टी में नहीं गईं। यहां तक कि वह कलर्स चैनल के ही शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी नहीं गई। जबकि विकास गुप्ता, अर्शी खान, पुनीश शर्मा और शो की विनर शिल्पा शिंदे इस शो में पुहंची थीं।