शो में पहली बार नॉमीनेट हुईं अर्शी खान को घर ही छोड़कर जाना पड़ जाएगा ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। जी हां, पिछले 12 हफ्तों में अर्शी खान पहली बार नॉमीनेट हुई थी। लेकिन माना जा रहा है कि अचानक कैसे अर्शी खान को शो से निकाल दिया गया...
बता दें कि 'नाइटी गर्ल' शो से अलविदा कह गई हैं। उन्होंने घर में 12 सप्ताह तक सफर किया जिसमें वे पहले शिल्पा और फिर हिना के इर्द-गिर्द ही घूमती रहीं। लेकिन अर्शी के एविक्शन से जो सबसे बड़ी बात निकलकर आ रही है वो ये है कि अर्शी को जानबूझकर निकाला गया है और कोई भी इस बात को पचा नहीं पा रहा है।
खबर है कि एक्ट्रेस महिमा सिंह और फिल्म डायरेक्टर मनीष सिंह अर्शी के बाहर होने से बेहद नाराज हैं और इसके लिए खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि शो में कुछ गलत किया गया है क्योंकि अर्शी के वोट पुनीश और आकाश से ज्यादा चल रहे थे अचानक ऐसे-कैसे अर्शी खान को निकाल दिया।
वहीं, टीवी एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ ने भी इस एविक्शन को चौंका देने वाला फैसला बताया है। बता दें कि अभी तक अर्शी के मैनेजर ने इस पर कोई प्रति्क्रिया नहीं दी हैं उनका कहना है कि कलर्स की वोटिंग पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता।
ऐसे में फिल्म 'ग्रीन टैरर' में अर्शी के साथ काम करने वाले डायरेक्टर मनीष सिंह ने इस एविक्शन को बहुत शॉकिंग बताया है। उन्होंने कहा कि अर्शी के फाइनल में पहुंचने की संभावना थी क्योंकि उन्हें कोई भी नॉमीनेट नहीं कर रहा था इसलिए डरकर कलर्स ने उन्हें शो से निकाल दिया।