बिग बॉस सीजन 13 में होने वाले हर बड़ी खबर लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती है। घर में चल रहे ड्रामे पर हर किसी की अपनी राय होती ही है चाहे वो कोई आम आदमी हो या फिर कोई सेलेब्रेटी। वह अलग अलग अंदाज से अपनी प्रतिक्रिया देता है। इस बार भी बिग बॉस सीजन 9 के विजेता और रियलिटी शो के किंग के नाम से जाने वाले प्रिंस नरूला का सिद्धार्थ शुक्ला पर एक चौंकाने वाला कमेंट आया है। पत्नी युविका की राय उनसे अलग है।
Bigg Boss 9 के विनर ने सिद्धार्थ शुक्ला पर किया ये कमेंट, खुद की पत्नी ही हैं खिलाफ
प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर घर में रह रहे सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कमेंट किया है। प्रिंस का मानना है कि सिद्धार्थ शुक्ला का ज्यादा हो रहा है। वो सिद्धार्थ शुक्ला के अड़ियल और बदतमीज अंदाज से बिलकुल भी खुश नहीं है। प्रिंस को लगता है कि सिद्धार्थ गलत तरीके से अपनी बात रखते हैं और बात बात पर सिर्फ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। हालांकि प्रिंस की पत्नी युविका चौधरी की सोच प्रिंस से बिलकुल अलग है।
युविका को सिद्धार्थ शुक्ला बिलकुल सही लगते हैं। युविका मानती हैं कि सिद्धार्थ जो करते हैं उसके पीछे वाजिब वजह होती है। प्रिंस और युविका की सोच में इतना फर्क देखकर फैंस भी इस का पूरा मजा ले रहे हैं । कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो लिखा कि एक पति कभी भी अपनी पत्नी की तरह नहीं सोचता है। प्रिंस और युविका दोनों ही बिग बॉस के घर में रह चुके हैं और दोनों यहीं पर मिले थे। हाल ही में दोनों ने नच बलिए के नौवें सीजन को जीत लिया है।
बिग बॉस के घर की बात करें तो घर में बहुत बवाल चल रहा है। बिग बॉस के दिए गए नए टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर से आक्रामक हो गए थे और टास्क के दौरान उन्होंने खींचातानी में माहिरा शर्मा को जोर से धक्का दे दिया था जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। बिग बॉस की तरफ से रिलीज हुए प्रोमो में दिखाया गया था कि इस बार सिद्धार्थ शुक्ला ने हद पार कर दी थी जिससे बिग बॉस भी नाराज हो गए थे।
ये भी पढ़ें: BB13: सिद्धार्थ शुक्ला के बेघर होने की खबरों के बीच Twitter पर भिड़े माहिरा के फैंस, निकाल रहे भड़ास