बिग बॉस 12 के 19 वें दिन कॉमनर जोड़ी सुरभि और रोमिल के कैप्टन बनने के बाद घर में तीन सदस्यों को काल कोठरी में भेजने का फैसला किया गया। इसमें उन तीन कंटेस्टेंट्स को अंदर भेजा गया जिन्होंने ज्वालामुखी टास्क में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। ऐसे में श्रीसंथ और करणवीर बोहरा को जेल भेजा गया साथ ही घर की पिछली कैप्टन नेहा को टास्क ईमानदारी से ना करवाने पर कालकोठरी की सजा मिली। इस दौरान नेहा और उनकी दोस्त दीपिका के बीच सोमी खान की वजह से दोस्ती में दरार आ गई। बता दें कि शो के प्रोमो में घरवाले कैप्टन रोमिल और सुरभि की जोड़ी पर कीचड़ फेंकते दिख रहे हैं। इसमें करणवीर, दीपिका और सृष्टि रोमिल और सुरभि पर कीचड़ फेंकते नजर आए। कल 6 अक्टूबर के शो में ही शो की हकीकत सामने आएगी। अब आगे की स्लाइड में देखिए क्या-क्या हुआ आज रात के शो में...
Bigg Boss 12: घरवालों ने कैप्टन रोमिल-सुरभि की जोड़ी पर फेंकी कीचड़, बोले- घर में रहने लायक नहीं हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन