फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 12: खान सिस्टर्स ने तोड़ डाली इन 2 टीवी एक्ट्रेस की जोड़ी, एक को तो जेल ही भेज दिया

Fri, 05 Oct 2018 07:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 neha pendse and deepika kakkar part away in the show
bigg boss

बिग बॉस में कैप्टेंसी के लिए हुए ज्वालामुखी टास्क में कॉमनर्स की जीत के बाद एक और टास्क हुआ। इस दूसरे रिंग टास्क में शिवाशीष, सोमी और सुरभि को बिग बॉस ने चुना। इस दौरान तीनों को एक रिंग पकड़ा दी और रूल के मुताबिक जो इस रिंग को छोड़ देगा वह कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा। ऐसे में सोमी इस गेम से बाहर हो गईं।

bigg boss 12 neha pendse and deepika kakkar part away in the show
bigg boss

इसके बाद सोमी और उनकी बड़ी बहन सबा ने मिलकर रिंग टास्क की संचालक और घर की कैप्टन नेहा पेंडसे को घेर लिया। सोमी ने कहा कि टास्क के दौरान नेहा ने शिवाशीष और सुरभि को तो एक बार गलती करने पर चेतावनी दी लेकिन उन्हें पहली ही बार में टास्क से अयोग्य करार दे दिया। इस पर इतनी बहस हो गई कि सोमी रोने लगी। इसके बाद नेहा की पक्की दोस्त दीपिका ने नेहा को ही गलत बताया। आगे की स्टोरी आज रात (5 अक्टूबर) के शो में ही देखने को मिलेगी।

bigg boss 12 neha pendse and deepika kakkar part away in the show
bigg boss

बता दें कि इस दौरान घर की नई कैप्टन जोड़ी रोमिल और सुरभि काल कोठरी की सजा काट रहे श्रीसंथ से भिड़ गए। काल कोठरी में श्रीसंथ, नेहा और करणवीर मौजूद हैं। करणवीर और श्रीसंथ घरवालों से कह रहे हैं कि कैप्टन से बहुत बड़ी गलती हुई है लेकिन दोनों कैप्टन को इस बात का पता भी नहीं है। तभी श्रीसंथ कहते हैं कि अगर काल कोठरी की सजा का कोई असली हकदार है तो वह रोमिल और सुरभि हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 neha pendse and deepika kakkar part away in the show
bigg boss

करणवीर और श्रीसंथ के कहने पर रोमिल 'बिग बॉस' से अपनी गलती की बात करते हैं तभी करणवीर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं आपने एक मासूम इंसान को बिना वजह काल कोठरी में डाला है। वहीं श्रीसंथ कहते हैं कि आपने जो भी किया है वह बहुत बड़ी गलती है।

विज्ञापन
bigg boss 12 neha pendse and deepika kakkar part away in the show
bigg bpss

इसके बाद श्रीसंथ का रोमिल और सुरभि से जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। श्रीसंथ रोमिल को तुरंत कालकोठरी का दरवाजा खोलने को कहते हैं। गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ अपने आपको माइक उतारकर बाथरूम में बंद कर लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed