टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत की खबर से हर कोई हैरान और स्तब्ध है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज भी इस पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। अब हाल ही में 'बिग बॉस 16' से बाहर आए अंकित गुप्ता ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही बात करते हुए उस समय को भी याद किया, जब वह खुद डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
Ankit Gupta: तुनिशा की मौत पर बिग बॉस फेम अंकित गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं भी डिप्रेशन...
अंकित गुप्ता से जब तुनिशा शर्मा मौत के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा "यह बहुत ही चौंकाने वाला है, किसी ने जो सिर्फ 20 साल का था, उसने आत्महत्या कर ली है। मैं भी डिप्रेशन के दौर से गुजरा हूं। मैं इसे अच्छी तरह समझ सकता हूं।"
Bollywood: शादीशुदा होते हुए भी इन सितारों की जिंदगी में हुई तीसरे की एंट्री, खुद कबूली थी अफेयर की बात
इसके साथ ही अंकित गुप्ता ने आगे कहा, "एक पल होता है। वो पल पार हो जाए या उस पल में आप किसी से बात करो वो आपको समझ पाए, तो वो एक पल निकल जाए, फिर आप जिंदगी का इतना बड़ा (कठोर) फैसला नहीं लोगे। यह बहुत दुख की बात है। जिंदगी में चाहे कुछ भी हो, आपका जीवन और माता-पिता आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी चीज के लिए आप अपनी जिंदगी नहीं ले सकते, प्लीज समझें। अपनी शारीरिक और मानसिक हेल्थ का ध्यान रखें, यह बहुत जरूरी है।"
Year Ender 2022: इस साल इन फिल्मों नजर आईं समलैंगिकों और किन्नरों की कहानी, इन सितारों ने दिखाया दम
बता दें कि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा अपने सीरियल 'अलीबाबा- दास्तान ए काबुल' के सेट पर बेसुध पाईं गईं थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अभिनेत्री के को-स्टार शीजान खान को चार दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया है। एक्ट्रेस के मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी बताई गई है। ऐसा कदम उठाने के पीछे बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन में थीं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
Mira Rajput: सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर रोकी गईं शाहिद की पत्नी, बैग में से निकली ऐसी चीज कि...