फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने निमृत कौर के खून को बताया काला, दोनों अभिनेत्रियों में जमकर हुई बहसबाजी

Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

बिग बॉस 16 शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो में दर्शकों को हर दिन लड़ाई झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Archana Gautam told Nimrit Kaur blood to black both the actresses got into a heated argument
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

बिग बॉस 16 शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो में दर्शकों को हर दिन लड़ाई झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर दर्शकों को घर वालों के बीच झगड़े और विवाद देखने को मिले। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर में सुबह होते ही कलेश देखने को मिला। इस बार इस लड़ाई का हिस्सा बनीं दो अभिनेत्रियां निमृत कौर और अर्चना गौतम।

Trending Videos
Bigg Boss 16: Archana Gautam told Nimrit Kaur blood to black both the actresses got into a heated argument
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, घर में मच्छरों से परेशान होकर अर्चना सभी से अपील करती हैं कोई भी दरवाजा खुला ना छोड़े। अर्चना बार-बार एक ही बात कहने पर जिॉनिमृत चिढ़ जाती हैं। हर बार एक ही बात को सुन परेशान हुईं निमृत अर्चना को ताना मारते हुए कहती हैं कि दो घंटे पहले भी यही चल रहा था और वापस मैं आई हूं तो भी यही चल रहा है। अब बस भी करो। निमृत की इस बात पर अर्चना बिफर गईं और प्रियंका से कहती हैं कि दरवाजा बंद होना चाहिए बाकी उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस का नाम खराब करने पर कैप्टैंसी से बर्खास्त हुए गौतम विग,अब इस सदस्य को मिली घर की कमान

Bigg Boss 16: Archana Gautam told Nimrit Kaur blood to black both the actresses got into a heated argument
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

यही नहीं इस दौरान अर्चना ने यह तक कह दिया कि तुम्हारा खून काला होगा, लेकिन मुझे दरवाजा बस बंद चाहिए। खून को लेकर किए गए कमेंट पर निमृत का पारा भी बढ़ गया और वह गुस्से में आकर अर्चना से कहती है कि मैं सच कह रही हूं सुबह-सुबह मुझ पर इस तरह के कमेंट मत करो। मेरे खून को काला बोलने की जरूरत नहीं है,अपने अंदर झांक कर देखो। सुबह-सुबह कलेश करने की जरूरत नहीं है।

शो से बाहर आते ही गोरी नागोरी पर फूटा श्रीजिता डे का गुस्सा, कहा- वह बहुत अहंकारी और नासमझ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Archana Gautam told Nimrit Kaur blood to black both the actresses got into a heated argument
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

निमृत की बात सुन अर्चना भी भड़क उठीं और वह चिल्लाते हुए निमृत से कहती है कि मैं प्रियंका से बात कर रही थी तुम क्यों फटे में टांग अड़ा रही हो। फुटेज लेने के लिए ना। इस पर निमृत कहती हैं कि मैं फटे में टांग नहीं अड़ा रही, तुम्हारी यह जो आवाज है वह सभी के कानों में चुभती है। निमृत सिर्फ यहीं नहीं रुकी इसके बाद वह शिव ठाकुर से भी पंगा लेती नजर आईं। शिव के साथ हुई बहसबाजी के बाद निमृत रोने तक लगी, जिस पर शिव कहते हैं कि वह ओवर एक्टिंग कर रही हैं। इस पर निमृत चिल्लाते हुए कमरे में जाकर रोने लगती हैं, जहां घर के बाकी सदस्य उन्हें संभालते नजर आए।

वीकएंड एपिसोड में शालीन भनोट पर भड़के सलमान खान, कहा- मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed