बिग बॉस के वीकेंड के वार में घर के अंदर जाकर सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ ने काफी धमाल मचाया और घरवालों से एक टास्क करवाया, जिसके बाद घर में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। दरअसल रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशन के लिए ये तीनों सितारे पहुंचे थे। रानी जहां एक तरफ घुटने में चोट की वजह से घर के अंदर नहीं गईं तो वही इन दोनों ने जाकर घर में काफी अफरा-तफरी मचवा दी।
Bigg Boss 15: सलमान खान के साथ दिखा सिद्धांत चतुर्वेदी का फैन मोमेंट, गली बॉय एक्टर की आंखें इस बात पर हुईं नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धांत की आंखो में आए आंसू पर
रानी ने सिद्धांत को कहा कि वो पर्दे पर टाइगर हैं, यहां पर तुम्हें खाएंगे नहीं जो तुम उनसे इतना घबरा रहे हो। रानी की ये बात सुनकर सिद्धांत की आंखो में आंसू आ गए। सिद्धांत ने सलमान से कहा मैं आपका हमेशा से बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। सलमान खान ने इसके बाद सिद्धांत से मजाक करते हुए कहा कि मैं इतना बुरा हूं क्या।
सलमान खान ने लगाया गले
सिर्फ इतना ही नहीं सिद्धांत चतुर्वेदी को रोता हुआ देखकर रानी मुखर्जी ने सलमान खान को उन्हें गले से लगाने के लिए कहा। जिसके बाद दबंग खान सिद्धांत के पास गए और उन्हें गले से लगा लिया। सिद्धांत ने कहा कि वो अपनी इस खुशी को व्यक्त नहीं कर सकते। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, लेकिन मुझे तुम सीनियर की गिनती में बिलकुल भी मत गिनना।
सलमान ने किया कास्ट के साथ डांस
सिद्धांत चतुर्वेदी ने सलमान खान से ये दरख्वास्त की कि वो उनकी फिल्म ‘बंटी बबली 2’ के लोकप्रिय गाने ‘टैटू वालिए’ पर उनके साथ कुछ डांस स्टेप्स करें। सलमान खान ने भी उनकी इस गुजारिश को माना और पूरी कास्ट के साथ उनके गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए।
सिद्धांत के काम की तारीफ की
सलमान खान ने सिद्धांत सहित पूरी कास्ट को उनकी फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। इसी के साथ सलमान ने रानी के सामने सिद्धांत चतुर्वेदी के काम की तारीफ की। सलमान खान ने गली बॉय एक्टर के काम की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैंने इसका काम पहले देखा है और ये बहुत अच्छा काम करता है’।