बिग बॉस 15 में जहां कई दिल टूटते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर में बनी नई तेजरन की जोड़ी हर किसी को पसंद आ रही है। करण कुंद्रा एक तरफ जहां खुलेआम तेजस्वी के साथ अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं तो वहीं तेजस्वी ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वो करण को धीरे-धीरे पसंद करने लगी हैं। इतना ही नहीं जब बीते हफ्ते के कीचड़ टास्क में नेहा भसीन ने करण कुंद्रा को तेजस्वी का बॉयफ्रेंड बताया तो तेजस्वी ने भी नेहा को जवाब देते हुए कहा कि आपने मेरे बॉयफ्रेंड पर कीचड़ डाला मुझे नहीं अच्छा लगा।
Bigg Boss 15: विशाल और शमिता की वजह से कमजोर हो रहा है तेजस्वी और करण का रिश्ता, एक्ट्रेस ने कहा इस बात का डर है
करण ने निशांत से किया शेयर
करण कुंद्रा ने निशांत भट्ट से ये बात साझा करते हुए कही कि अगर आप एक ऐसे इंसान के साथ हो जो अच्छा नहीं है तो आप भी गलत हो। निशांत करण का इशारा समझ गए और उन्होंने कहा कि तुम विशाल की बात कर रहे हो, जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा कि वो विशाल के बारे में ही बोल रहे हैं। शमिता उधर परेशान हैं और राकेश एक अच्छा बंदा हैं। वो अभी-अभी गया है और तुरंत ही तुम गेम प्लान की बात कर रहे हो और शमिता बहन है तो कंट्रोल कर लूंगा ऐसी बातें कह रहे हो।
तेजस्वी ने दिया विशाल का साथ
ये बात जब तेजस्वी को पता लगी तो तेजस्वी ने करण से आकर बातचीत की। तेजस्वी ने करण से कहा कि तुम मुझे ये साफ-साफ बताओ कि हम पांच वीआईपी सदस्य में तुम्हें पंगे चाहिए या नहीं चाहिए। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा नहीं चाहिए। तेजस्वी ने विशाल का साथ देते हुए कहा कि विशाल ने जो कमेंट किया था वो गेम के हिसाब से दिया था। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा मुझे ऐसी गेम नहीं खेलनी है।
करण ने कहा मुझे ये सुनकर घिन आती है
करण ने तेजस्वी के सामने विशाल के गेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो जिस तरह से खेल रहा है मुझे घिन आती है। जब वो ये बातें कर रहा था तो मैं वहां से उठ गया क्योंकि मैं ये सब नहीं सुन सकता। मुझे पसंद नहीं आ रहा वो बंदा। तेजस्वी ने अपनी बात करण के सामने रखते हुए कहा कि ये बात जब सामने आएगी तो हम लोग विलन बन जाएंगे और वो साथ आ जाएंगे।
तेजस्वी ने कहा डर लग रहा है
तेजस्वी ने करण से कहा कि मुझे डर लग रहा है। क्योंकि मैं जो चीज देख पा रही हूं वो तुम नहीं देख पा रहे हो। अगर मैंने किसी और चीज के लिए स्टैंड लिया और तुमने तो हमारी राय अलग-अलग हो जाएंगी, जिस पर करण ने तुरंत ही तेजस्वी को कहा हम दोनों को एक-दूसरे की इज्जत करनी चाहिए। तेजस्वी ने करण को कहा तू वो कर जो तुझे सही लगता है और मैं वो करूंगी जो मुझे सही लगता है।