बिग बॉस 14 के बीते एपिसोड में अभिनव शुक्ला के पैंट का नाड़ा खींचने पर भी सलमान खान ने राखी सावंत का साथ दिया। इस पर लेखक गौतम हेगड़े ने शो के होस्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कंटेस्टेंट राखी सावंत के कपड़े खींचता तो क्या होता? साथ ही उन्होंने अभिनव शुक्ला को एक सज्जन शख्स बताया है।
Bigg Boss 14: गौतम हेगड़े ने सलमान खान पर उठाए सवाल, पूछा- कोई अगर राखी के कपड़े खींचता तो...
गौतम ने आगे लिखते हैं, 'लेकिन इस बार, मैं यह नहीं देख पाया कि किस तरह उन्होंने उत्पीड़न की रूप में किसी गंभीर मामले को छोड़ना पसंद किया और पीड़ित की आवाज़ को किसी ऐसे व्यक्ति की तरह बनाया जो अंटेशन चाह रहा हो, अभिनव ने कोशिश की राखी को समझाने के लिए कि वह इन हरकतों के वजह से दर्शकों को दिखाई दे रहा था।
बता दें कि बीते दिनों राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला का नाड़ा खींचने की कोशिश की थी। अभिनव सलमान खान से राखी सावंत के व्यवहार के बारे में बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान इसमें बिल्कुल भी रुचि नहीं लेते हैं। सलमान पूछते हैं, 'राखी इस घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं। उसका फायदा सबसे ज्यादा किसको हो रहा है?' तब रुबिना कहती हैं, "पूरे घर को।" सलमान ने इसके जवाब में कहा, "तो आप लोग सही हैं या बाकी का घर सही है?'