बिग बॉस 14 में हरियाणा की मशहूर टिक टॉक स्टार रहीं और अब भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने एंट्री ली है। उन्होंने हाल ही में इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में आते ही सोनाली फोगाट फूट फूटकर रोती हुई नजर आई हैं। जिसकी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
2 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 में अपने दिवंगत पति को याद करते हुए रोने लगीं। वह शो की कंटेस्टेंट्स और गायक राहुल वैद्य से अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती हैं। फिर सोनाली फोगाट पति को याद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वह राहुल वैद्य को बताती हैं कि उनके पति हर काम में उनका कितना समर्थन करते थे। सोनाली फोगाट के अनुसार उनके पति ने अभिनय से लेकर राजनीति में सक्रिय होने तक उनकी काफी मदद की।
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाली फोगाट कहती हैं, 'मैं एक रूढ़िवादी परिवार से संबंध रखती हूं, जहां महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता है। अपने पति के गुजर जाने के बाद मैं कई सालों तक बहुत रोई थी। मैं इतना रोई कि मेरी आंखों की रोशनी प्रभावित होने लगी थी। मैं कोई भी काम लगातार नहीं कर पाती थी, लेकिन फिर मेरी सास ने मुझे प्रोत्साहित किया और कहा कि मैं राजनीति में सक्रिय रहूं क्योंकि मेरे पति भी यही चाहते थे।'
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाली फोगाट ने आगे रोते हुए कहा, 'उनके गुजरने के बाद मुझे रात को सोए काफी समय हो गया था। अभी भी फार्म पर जाती हूं तो कमरे, बेड से उतरने का मन नहीं करता। अब मैं उनके सपने पूरे कर रही हूं।' सोनाली फोगाट यह बातें कहती हुई रोती रहती हैं। वहीं बिग बॉस 14 के घर में मौजूद राहुल के अलावा जैस्मीन और अली गोनी उन्हें चुप करवाने की कोशिश करते हैं।
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने से पहले भी सोनाली फोगाट ने मीडिया को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। सोनाली फोगाट ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद उन्हें किस तरह से अपनी जिंदगी में संघर्ष करना पड़ा। उनका यह संघर्ष एक टिक टॉक कलाकार के अलावा नेता के तौर पर भी था। सोनाली फोगाट ने यह भी बताया कि पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय सोनाली फोगाट काफी अकेली पड़ गई थीं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत ने खुद पर बताया भूत का साया, जैस्मीन भसीन हुईं परेशान