टेलीविजन के चर्चित शो बिग बॉस 14 के साथ एक और नया विवाद जुड़ गया है। रविवार के एपिसोड में घर के अंदर कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस दौरान सलमान खान ने शार्दुल पंडित से एक सवाल पूछा था। इसके जवाब में शार्दुल कुछ ऐसा बोल गए जिस पर विवाद हो गया। शो की पूर्व प्रतियोगी शेफाली जरीवाला ने इस पर नाराजगी भी जताई।
Bigg Boss 14: शार्दुल पंडित के 'गोदी में बैठी' वाले कमेंट पर विवाद, शेफाली जरीवाला ने लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शार्दुल से जब सलमान खान ने पूछा था कि क्या वह नैना और कविता को जानते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह कविता के फैन हैं और नैना इससे पहले उनके साथ काम कर चुकी हैं। शार्दुल ने कहा, 'वह मेरी गोद में बैठी चुकी हैं।'
शार्दुल के इस कमेंट पर नैना सिंह ने भी शो के अंदर ही उन्हें फटकार लगाई थी। नैना ने कहा था कि शार्दुल अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जिसके जवाब में शार्दुल ने बताया कि उन्होंने साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। तब नैना ने कहा कि उसको गोदी में बैठना नहीं बल्कि साथ में कमेन्ट्री करना कहते हैं।
बिग बॉस के घर के बाहर भी शार्दुल के इस कमेंट की खूब आलोचना हो रही है। शेफाली जरीवाला ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'गोदी में आकर बैठी...अश्लील, सस्ता, अपमानजनक ... पहली ही छवि भयानक बनाई।'
#ShardulPandit ‘ Godi mein ake baithi’ ... WTF , vulgar, cheap , derogatory...u made a Horrible first impression... #BiggBoss14 #BiggBoss2020
बता दें कि शार्दुल पंडित ने बिग बॉस के घर में जाते ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने शो के दो खास लोगों के दिलों को भी मिलवाया है। यह दोनों कोई और नहीं बल्कि निक्की तंबोली और जान कुमार सानू हैं।
चार महीने बाद जावेद अख्तर के पास पहुंचा रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड, शबाना आजमी ने साझा की तस्वीर